Move to Jagran APP

BJP MLA चायल के लिए गांव में NO Entry का बोर्ड, कौशांबी में ग्रामीण विरोध में सड़क पर उतरे

चमंधा गांव के लोगों का आरोप है कि 30 सितंबर को विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता उनके वार्ड निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वार्ड के लोगों ने कई स्थानों पर सांसद व विधायक का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित करने और नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया था।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM (IST)
BJP MLA चायल के लिए गांव में NO Entry का बोर्ड, कौशांबी में ग्रामीण विरोध में सड़क पर उतरे
एक पूर्व प्रधान पर की गई टिप्प्पणी पर भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क पर विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 20 केशव नगर (चमंधा) के लोग चायल के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता से बेहद नाराज हो चले हैं। पिछले कई दिन से उनके खिलाफ गुस्सा जताया जा रहा है। उनके खिलाफ गांव में जगह-जगह नो इंट्री का बोर्ड तक लगा दिया गया। रविवार को भी विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव वालों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने विधायक के प्रति नाराजगी जताते हुए अपना विरोध जताया। उनका आरोप है कि उन्होंने क्षेत्र का खुद विकास नहीं किया। साथ ही विकास करने वाले पूर्व प्रधान के खिलाफ टिप्पणी की है।

loksabha election banner

विधायक के अनर्गल बयान से खफा है पब्लिक

चमंधा गांव के लोगों का आरोप है कि 30 सितंबर को विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता उनके वार्ड निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वार्ड के लोगों ने कई स्थानों पर सांसद व विधायक का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित करने और नो इंट्री का बोर्ड लगा दिया था। विधायक ने इसके लिए पूर्व प्रधान हरिमोहन मौर्य को दोषी माना। आरोप है कि विधायक ने पूर्व प्रधान को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिससे लोग नाराज हो गए। रविवार को सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने विधायक का विरोध करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सोमवार को भी लोगों में वैसी ही नाराजगी देखने को मिली है। अब देखना यह है कि इस हालात से बीजेपी विधायक किस तरह से निपटते हैं।

जानिए क्या कहते हैं ग्रामीण

नगर पालिका परिषद में चमंधा को शामिल किए जाने से पूर्व गांव के हरि मोहन मौर्य दो बार प्रधान चुने गए। जो विकास कार्य दिख रहा है वह सब पूर्व प्रधान के कार्यकाल का है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद चमंधा में कोई विकास कार्य संचालित नहीं हुआ।

-शीला कुशवाहा

30 सितंबर को विधायक यहां आए थे। जिस तरह से यहां के लोगों के साथ विधायक का व्यवहार रहा वह ङ्क्षनदनीय है। नगर पालिका में विलय होने के बाद यहां का विकास नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने विधायक के आने की बात सुनी तो उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

-बच्चालाल

नगर पालिका में चमंधा के विलय के बाद विधायक ने यहां बैठक कर एक करोड़ रुपये खर्च कर विकास की बात कही थी, लेकिन अब तक विकास कार्य नहीं हुआ। इससे लोग नाराज हैं। लोग विधायक का विरोध कर रहे हैं।

-सोहनलाल कुशवाहा

-वार्ड के लोग विधायक चुने जाने के दौरान संजय गुप्ता के साथ थे। यहां विकास कार्य न होने से वह नाराज हैं। इस लिए सांसद व विधायक के प्रवेश को प्रतिबंधित करते हुए नोटिस चस्पा की गई है। इस मामले में किसी एक को दोषी मानना और फिर अपशब्दों को प्रयोग करना विधायक को शोभा नहीं देता।

-हरि मोहन मौर्य पूर्व प्रधान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.