Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कसी

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कवायद तेज कर दी है। सर्किट हाउस में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 02:00 PM (IST)
लोकसभा चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कसी
लोकसभा चुनाव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कसी

जासं, इलाहाबाद : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। सर्किट हाउस में शुक्रवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई जिसमें सूची में नाम जोड़वाने और कटवाने पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सलिल बिश्नोई ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए मतदाता सूची धार्मिक ग्रंथों की भाति होती है जिसमें सभी को तन-मन से सहयोग कर ठीक कराना चाहिए। कहा कि घर-घर दस्तक देकर आने वाली परिवार पर्ची कार्यकर्ता सभी घरों में पहुंचाएं। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि 26 सितंबर को सभी 10 मंडलों में बैठक संपन्न होने के बाद कार्यकर्ता इस कार्य में लगेंगे। उन्होंने 30 सितंबर को मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए विशेष अभियान के मौके पर पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, शशि वाष्र्णेय, निर्मला पासवान, योगेश मौर्य, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, श्याम चंद, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। लोस चुनाव के लिए लिया संकल्प

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशियों को सभी सीटों पर विजय बनाने का संकल्प लिया गया। एकता संकल्प समिति कार्यालय मम्फोर्डगंज में आयोजित बैठक में जुटे पदाधिकारियों ने आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह पप्पू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नीतियों को आत्मसात करने का निर्णय लिया गया। इसमें इविवि के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, अशोक चतुर्वेदी, प्रेम सागर दुबे, स्वामी विवेक चैतन्य, विवेक मिश्र और इसराइल अहमद समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.