Move to Jagran APP

BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह प्रयागराज में बोले- गांव में बनाएं भाजपा की सरकार, पार्टी विरोधियों की पहचान करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज में चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। मतदाता सूची के अनुसार प्रत्येक वार्ड गांव की समीक्षा की गई। यह समझने का प्रयास हुआ कि गावों में कैसे जातीय समीकरण है वहां की वर्तमान राजनीतिक जमीन क्या है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 12:11 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 12:11 PM (IST)
BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्रदेव सिंह प्रयागराज में बोले- गांव में बनाएं भाजपा की सरकार, पार्टी विरोधियों की पहचान करें
भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने प्रयागराज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिया।

प्रयागराज, जेएनएन। भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य के साथ गांवों में भी बनवाएं। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठित होने की जरूरत है। यह भी ध्यान देना होगा कि जो पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हो, उसकी पहचान की जाए। यह निर्देश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने दिए।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज में संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की। मतदाता सूची के अनुसार प्रत्येक वार्ड, गांव की समीक्षा की गई। यह समझने का प्रयास हुआ कि गावों में कैसे जातीय समीकरण है, वहां की वर्तमान राजनीतिक जमीन क्या है। स्थानीय लोगों को किसी तरह से पार्टी से जोड़ा जा सकता है। इस पर गहन मंथन हुआ।

बताया गया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम साहसिक कदम उठाए हैं। जन हित में एक के बाद एक कई नीतियां लागू की जा रही हैं। सभी से किसानों मजदूरों की आय बढ़ रही है। ऐसे में जनता मोदी सरकार के साथ है। संगठन के सभी पदाधिकारियों को चाहिए कि वह संगठित हों। हर गांव में भाजपा की सरकार बनाने की कोशिश करें। ऐसा कर पाएंगे तो ही आगे की चुनाव में भाजपा की राह आसान होगी।

बोले प्रदेश अध्‍यक्ष-विधानसभा चुनाव के लिए पंचायत चुनाव है तैयारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए यह तैयारी है। पंचायत में जब हम सफल होंगे तो आगे भी बेहतर प्रदर्शन दोहरा पाएंगे। जमीन से जुड़े लोगों को पार्टी के साथ लाएं। किसी को भी वोट बैंक तक न सीमित रखें। बल्कि उसे उसके अधिकार और मूल्यों को बताएं जिससे प्रत्येक व्यक्ति देश के विकास में योगदान दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.