Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा बोले-सुरक्षा व विदेश नीति पर राजनीति करना ठीक नहीं

भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने प्रयागराज में कहा कि अब जब देश के प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने विदेश नीति को मजबूत बनाया है। लोग भारत वर्ष का लोहा मान रहे हैं। ऐसे में उनका साथ सभी को देना चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 11:02 AM (IST)
भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा बोले-सुरक्षा व विदेश नीति पर राजनीति करना ठीक नहीं
भाजपा प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने प्रयागराज में कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

प्रयागराज, जेएनएन। राजनीति हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए। मुद्दों को उठाते समय समाज और राष्ट्र के हित को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। नैतिकता का भी ख्याल रखना जरूरी है। यह बातें भाजपा के प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. एलएस ओझा ने कार्यक्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

loksabha election banner

बोले, आखिर यह किस तरह की अंधी दौड़ मची है

उन्‍होंने कहा कि आज पूरी तरह से वातावरण दूषित हो चुका है। प्रत्येक व्यक्ति सिर्फ कुर्सी के लिए सोच रहा है। राजनीतिक दल भी जैसे तैसे सत्ता हासिल करने में ही लगे हैं। बिना सत्ता के लोगों का रह पाना कठिन हो रहा है। यही वजह है पाकिस्तान और चीन का भी समर्थन लोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्हें अपने राष्ट्र व राष्ट्र के लोगों से कोई लगाव नहीं है। आखिर यह किस तरह की अंधी दौड़ मची है।

प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने विदेश नीति को मजबूत बनाया है

डॉ. एलएस ओझा ने कहा कि अब जब देश के प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी ने विदेश नीति को मजबूत बनाया है। लोग भारत वर्ष का लोहा मान रहे हैं। ऐसे में उनका साथ सभी को देना चाहिए। ताजा उदाहरण देखिए जब प्रधानमंत्री ने फ्रांस का समर्थन किया तो लोग उसकी आलोचना कर रहे हैं। यहां तक कि फ्रांस के खिलाफ जुलूस, प्रदर्शन भी हो रहा है। यह अपनी ही विदेश नीति के खिलाफ बोलने जैसी बात है। क्या देश के लोगों को ऐसा करना चाहिए। जवाब सकारात्मक नहीं हो सकता है।

बोले, भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र मिश्र

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र मिश्र ने कहा कि देश भर से फ्रांस के खिलाफ जो भी प्रदर्शन हुआ, वह गलत हुआ। इसे धर्म विशेष के लोगों को लुभाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। ऐसी मानसिकता ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.