Move to Jagran APP

प्रयागराज में भाजपाइयों ने अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने का शुरू किया अभियान

महानगर इकाई के जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि 2022 की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। जन संपर्क अभियान के साथ ही कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा रहे हैं। इसके लिए जगह जगह शिविर का आयोजन भी हो रहा है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 14 Dec 2020 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 14 Dec 2020 03:56 PM (IST)
प्रयागराज में भाजपाइयों ने अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने का शुरू किया अभियान
भारतीय जनता पार्टी नेे इन दिनों लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान छेड़ रखा है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी नेे इन दिनों लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान छेड़ रखा है। साथ ही सूची में जो नाम गलत जुड़े हो उन्हें हटाने के लिए भी शिविर लगाए जा रहे हैं। महानगर इकाई के जिला अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि 2022 की तैयारी में सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। जन संपर्क अभियान के साथ ही कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा रहे हैं। इसके लिए जगह जगह शिविर का आयोजन भी हो रहा है। अब तक कई जगहों पर यह आयोजन हो चुका है। रविवार को करेलाबाग, तुलसीपुर, एडीसी कीडगंज, जगराम चौराहा, कटरा बाजार में शिविर के माध्यम से हजारों लोगों को नए मतदाता बनाने का फॉर्म भरवाया गया। इन फार्मों को बीएलओ के माध्यम से जमा कराया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर में सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर से शिविर लगाने की शुरुआत की गई है। आम लोग भी इसमें रुचि ले रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। इस मौके पर रमेश पासी, गिरि बाबा, बृजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, यश विक्रम त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, दिनेश विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा, विक्रम सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

वोटर लिस्ट में जितने अधिक नाम उतने अधिक मिलेंगे वोट

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वोटर लिस्ट में जितने अधिक नाम जुड़वा पाएंगे उतने अधिक वोट भी पार्टी के खाते में जुड़ेंगे। इस बात को सभी को समझना होगा। इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि यदि अधिक से अधिक लोगों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़ पाए होते तो चुनाव में हार का मुंह न देखना पड़ता। आगे इस तरह की परिस्थितियां न हो, इसके लिए जरूरी है कि वोटर को साथ जोड़ा जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.