Move to Jagran APP

विपक्षी दल किसानों के नाम पर फैला रहे अशांति, प्रयागराज में बोले बीजेपी महानगर अध्यक्ष गणेश

किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष किसान आंदोलन के बहाने अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रहा है। जिन लोगों ने अभी देश के आजादी के 70 वर्षों तक किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:57 AM (IST)
विपक्षी दल किसानों के नाम पर फैला रहे अशांति, प्रयागराज में बोले बीजेपी महानगर अध्यक्ष गणेश
सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। भाजपा ने किसानों के हित में बहुत से कार्य किए। उनकी आय दोगुनी करने की कोशिश जारी है। दूसरी तरफ विपक्ष उनको बरगला रहा है। देशभर में अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है। विपक्ष के नेता लगातार माहौल खराब कर रहे हैं। यह कहना है भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का।

loksabha election banner

किसान आंदोलन के बहाने हो रही है राजनीति

सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष किसान आंदोलन के बहाने अपनी राजनीति साधने की कोशिश कर रहा है। जिन लोगों ने अभी देश के आजादी के 70 वर्षों तक किसानों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाए और किसानों का हक मारते रहे वही आज किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा उठाए गए कदमों से किसान खुशहाल हो रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से किसानों की आय बढ़नी तय है बस जरूरत इस बात का है कि किसान इन योजनाओं का बखूबी फायदा उठाएं। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया है। उन्हें विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सक्रियता बढ़ाने का भी आह्वान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र में प्रदेश की सरकार ने आम एवं सीमांत किसानों के हित में कई जन कल्याणकारी कदम उठाए हैं। उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर हमें किसानों के बीच जाना है। अब तक की उपलब्धियों को बताने के साथ यह भी समझाना है कि सरकार ने क्या किया। इस दौरान डा. अर्चना शुक्ला, राजेश केसरवानी, अंजनी सिंह, संजय श्रीवास्तव, राजू पाठक, विवेक अग्रवाल, सनी सिंह, सुशील मिश्रा, संजय सिंह, चंद्र कुमार चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.