नागरिकता संशोधन बिल : भाजपाइयों ने मनाया जश्न, कहा-केंद्र सरकार का बेहतर कार्य Prayagraj News
नागरिकता संशोधन बिल पारित होने से जनपद में उत्साह का माहौल है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस पर खुशी जताई है।
प्रयागराज, जेएनएन। नागरिकता संशोधन बिल पारित होने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उल्लास का माहौल है। बिल के पारित होने पर भाजपाई जश्न में मशगूल हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने ऐसा करके अभूतपूर्व कार्य किया है। इसका लाभ धार्मिक कारण से सताए गए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के शरणार्थियों को मिलेगा।
इन्होंने जताई है खुशी
प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मुरारी लाल अग्रवाल ने खुशी जताई है। इसी प्रकार रणजीत सिंह, शशि वाष्र्णेय, सुबोध सिंह, गिरि बाबा, कुंज बिहारी मिश्रा, रवि केसरवानी, श्यामचंद, राजू पाठक, शिवेंद्र मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक जायसवाल, अजीत श्रीवास्तव, सुभाष वैश्य, पीयूष सिंह, अंजनी सिंह, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, राकेश कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, सुनील कुशवाहा आदि ने भी खुशी जताई है।
भाजपा महानगर अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन
उप्र उद्योग व्यापार मंडल जिला और महानगर इकाई ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का नागरिक अभिनंदन किया। सिविल लाइंस के एक होटल में हुए आयोजन में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता और महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने गणेश केसरवानी का स्वागत व सम्मान किया। महामंत्री विपुल मित्तल, नवीन अग्रवाल, अमिताभ गौड़, अमरीश गुप्ता, सचिन दुबे, मनीष गोयल, अनुज अग्रवाल, रमण जय हिंद, सचिन विश्वकर्मा, शैलेंद्र जायसवाल आदि ने भी उनका अभिनंदन किया।
नागरिकता संशोधन बिल को सरकार का ऐतिहासिक कदम : योगेश
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि पार्टी व्यवसाई वर्ग से जुड़ी हुई है और व्यवसायिक हित की बात करती है। उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल को सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। संचालन आशीष गुप्ता ने किया।