Move to Jagran APP

BSP के राष्‍ट्रीय महासचिव SC Mishra बोले- रामलला के मंदिर में भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं

बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र सैदाबाद में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के सम्मान सुरक्षा एवं तरक्की आदि पर हुई विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्‍होेंने गोष्‍ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 02:41 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:29 PM (IST)
BSP के राष्‍ट्रीय महासचिव SC Mishra बोले- रामलला के मंदिर में भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं
प्रयागराज के सैदाबाद में ब्राह्मण विचार गोष्‍ठी में शामिल बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र।

प्रयागराज, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र सोमवार को प्रयागराज में थे। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोग 13 फीसद हैैं। यानी 25 करोड़ की जनसंख्या में तीन करोड़ ब्राह्मण हैं। यदि वे बिखरने और बंटने की बजाय एकजुट हो जाएं तो कोई उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। उन्होंने ब्राह्मïण समाज से एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला का मंदिर सर्वोच न्यायालय के आदेश पर बन रहा है। इसमें भाजपा सरकार का कोई योगदान नहीं है। 

loksabha election banner

बसपा नेता ब्राह्मण समाज की विचार गोष्‍ठी में शामिल हुए

बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव बोले कि भाजपा के लोग तो मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपये खा गए। भाजपा की नीयत होती तो कानून बनाकर मंदिर बनवा सकती थी। सैदाबाद स्थित गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज के सम्मान, सुरक्षा एवं तरक्की आदि पर हुई विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्‍होेंने गोष्‍ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है। कानपुर के बिकरू कांड का भी उल्लेख किया। कहा कि अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की बेल खारिज करा दी जबकि घटना में खुशी का कोई कसूर नहीं है।

मिशन -2022 साधने सतीश मिश्र पहुंचे संगमनगरी

बसपा के राष्‍ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र का प्रयागराज इस आगमन को मिशन 2022 से जोड़कर देखा जा रहा है। यानी अगले विधान सभा चुनाव को साधने के क्रम में सजातीय बंधुओं की नब्ज टटोलने के लिए वे आज संगमनगरी में हैं। उनकी कोशिश वर्ष 2007 की तर्ज पर बसपा के लिए सोशल इंजीनियरिंग की होगी। कुछ बड़े नेताओं के भी शामिल होने के आसार हैं ताकि पूर्वांचल में संदेश भेजा जा सके।

बसपा की यह है तैयारी

बहुजन समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण और मुस्लिम वर्ग को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयासरत है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसा ही समीकरण था। बाद में यह बिखर गया। बसपा की मुहिम पार्टी से छिटके हुए लोगों को एकजुट कर अपनी खिसकी हुई जमीन मजबूत करने की है। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी की शुरुआत की गई। प्रयागराज में ऐसी ही संगोष्ठी सैदाबाद आयोजित की गई। सैदाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा था कि आगामी विधानसभा में बसपा के पक्ष में ब्राह्मण मतों के ध्रुवीकरण के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा में ब्राह्मणों को उचित सम्मान नहीं मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.