Move to Jagran APP

प्रयागराज में भाजपा महानगर अध्यक्ष बोले-किसान को अपनी राजनीति में शामिल कर रहा विपक्ष

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि संवाद से ही किसी भी तरह की समस्या का हल खोजा जा सकता है। भाजपा पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सभी इस परंपरा को बनाए रखने वाले हैं। यही हमारी जीत व जनता के बीच साख की वजह है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 11:39 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 04:35 PM (IST)
प्रयागराज में भाजपा महानगर अध्यक्ष बोले-किसान को अपनी राजनीति में शामिल कर रहा विपक्ष
प्रयागराज में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए।

प्रयागराज, जेएनएन। किसान अन्नदाता है। हम सभी को उसका सम्मान करना चाहिए दुर्भाग्य है कि विपक्ष उसे भी अपनी राजनीति का हथियार बना रहा है। यदि पंजाब शासित क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए तो कहीं भी किसान सड़क पर नहीं उतरे। न तो उन्हें नए कृषि कानून से कोई एतराज है। इसकी वजह यह कि नए कृषि कानून किसानों को पूरा संरक्षण देते हैं। यह उनके हित में बनाए गए हैं। यह बात भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने रखे।

loksabha election banner

वह महानगर कार्यालय कीडगंज में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता का आह्वान किया कि नए कृषि कानून के बारे में सभी को बताया जाए। विपक्ष जिन बातों को उठाकर लोगों को भ्रमित कर रहा है उसका जवाब दिया जाए। यदि किसान कोई प्रश्न पूछें और तथ्यों को लेकर बात करें तो पार्टी के कार्यकर्ता जरूर चर्चा करें। यदि कार्यकर्ताओं को भी किसी बात पर संदेह हो तो वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी  इसे लेकर जरूर चर्चा की जाए। उन्‍होंने कहा कि संवाद से ही किसी भी तरह की समस्या का हल खोजा जा सकता है। भाजपा पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सभी इस परंपरा को बनाए रखने वाले हैं। यही हमारी जीत व जनता के बीच साख की वजह है।

भाजपा काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्त ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय बने रहने के लिए हिदायत दी। कहा कि पार्टी की सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ भागीदारी सुनिश्चित करें। अपने आसपास के लोगों को भी इस आयोजनों में शामिल करें। इससे पार्टी का विस्तार होगा और आम जनमानस को भी संगठन की नीतियों की जानकारी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.