Move to Jagran APP

यशवंत सिन्हा का अर्थशास्त्र अब पुराना हो चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में भ्रष्टाचार मुक्त व विकासयुक्त वातावरण देने में सफल रही है, विदेशी निवेश होने से आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है।

By Amal ChowdhuryEdited By: Published: Mon, 02 Oct 2017 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 02 Oct 2017 02:37 PM (IST)
यशवंत सिन्हा का अर्थशास्त्र अब पुराना हो चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी
यशवंत सिन्हा का अर्थशास्त्र अब पुराना हो चुका है: मुख्तार अब्बास नकवी

इलाहाबाद (जागरण संवाददाता)। देश का मिजाज 2014 से बदलने लगा है। विकास व विश्वास का वातावरण हर ओर कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के नारे व काम का मजाक उड़ाने वाले आज जनता से दूर हो चुके हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यह बातें रविवार को इलाहाबाद के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता में कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में भ्रष्टाचार मुक्त व विकासयुक्त वातावरण देने में सफल रही है। विदेशी निवेश होने से आर्थिक विकास तेजी से हो रहा है। हमारी सरकार ने विदेशी कर्ज को कम किया है। कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार 37 हजार करोड़ डालर पहुंच गया है।

तीन साल में विदेशी निवेश छह हजार करोड़ डालर का आंकड़ा पार कर गया। पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा वर्तमान आर्थिक नीतियों की आलोचना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका अर्थशास्त्र पुराना हो चुका है। हम नई सदी में हैं, जिसमें नए तरह का अर्थशास्त्र चाहिए। नकवी ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' की बात करते हुए कहा कि देश में हर साल कहीं न कहीं चुनाव होता है। इसके चलते आर्थिक खर्च बढ़ता है। साथ ही देश का विकास 35 से 50 प्रतिशत तक प्रभावित होता है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में उपद्रव के मामले में 12 गिरफ्तार, मंत्री पचौरी ने बताया छोटी-मोटी घटना

उन्होंने कहा कि चुनाव खर्च व पार्टी फंडिंग में पारदर्शिता होनी चाहिए। इसे ठीक करने के लिए चुनाव आयोग को लोकसभा से लेकर पंचायत तक के चुनाव एक साथ कराने की पहल करनी चाहिए। केंद्र सरकार व भाजपा उसमें पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राममंदिर निर्माण की वकालत की। कहा कि राम मंदिर अयोध्या में ही बनना चाहिए, परंतु मामला सुप्रीम कोर्ट में है, इसलिए वहां से आने वाले निर्णय का इंतजार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: संभल में ताजिया निकालने को लेकर बवाल बढ़ा, सीओ तथा छह सिपाही घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.