Move to Jagran APP

Panchayat Chunav के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की है, आप भी जानना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर

पंचायत चुनाव में भाजपा के पन्ना प्रमुख की बड़ी भूमिका होगी। वह घर-घर जाएंगे और लोगों को संगठन से जोडऩे का प्रयास करेंगे। वास्तव में पार्टी सिर्फ चुनाव के समय प्रचार या काम नहीं करती बल्कि भाजपा सालभर लोगों से जुड़ी रहने वाली पार्टी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 04 Apr 2021 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 04 Apr 2021 11:50 AM (IST)
Panchayat Chunav के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार की है, आप भी जानना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कसी है। पार्टी ने रणनीति भी बना ली है।

प्रयागराज, जेएनएन। केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए भी कमर कस ली है। पहले स्थानीय स्तर पर सभी से दावे मांगे गए। उनके नाम पर विचार पार्टी की बैठक में किया गया। चुनाव संचालन समिति ने सभी नामों पर विचार के बाद अंतिम सूची बनाई। यह सूची प्रांतीय कार्यालय भेजी गई। वहां से सभी नामों की घोषणा की गई। यह जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि अब प्रत्येक कार्यकर्ता को निर्देशित किया गया है कि वह आपसी मतभेद भुला दें। घोषित प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार करें। सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। यदि किसी को यह लगता है कि उसे टिकट नहीं मिला, पार्टी ने उनकी उपेक्षा की तो ऐसा नहीं है। वास्तव में पार्टी सभी को मौका देती है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर स्तर पर संगठन अपने पुराने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखता है।

पन्ना प्रमुख संभालेंगे कमान

पंचायत चुनाव में पन्ना प्रमुख की बड़ी भूमिका होगी। वह घर-घर जाएंगे और लोगों को संगठन से जोडऩे का प्रयास करेंगे। वास्तव में पार्टी सिर्फ चुनाव के समय प्रचार या काम नहीं करती बल्कि भाजपा सालभर लोगों से जुड़ी रहने वाली पार्टी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए और समाज के लिए समर्पित होता है। पंचायत चुनाव में वोटर लिस्ट लेकर पन्ना प्रमुख लोगों से संपर्क करेंगे। लोगों के दुख सुख को भी सुनेंगे। जब लोगों की समस्याओं का समाधान होगा तो लोग स्वत: संगठन से जुड़ेंगे। यह सब सिर्फ एक चुनाव की बात नहीं है। भाजपा जनहित में खड़ी होने वाली पार्टी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.