Move to Jagran APP

BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश आज प्रसारित होगा, भाजपाई एलइडी पर सुनेंगे पीएम का संदेश

BJP Foundation Day प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुबह 10 बजे से प्रसारित होगा। इसे यूट्यूब फेसबुक के साथ विभिन्न चैनलों पर भी सुना व देखा जा सकता है। प्रयागराज में यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के अनुसार यमुनापार के 1528 बूथों पर पार्टी की स्थापना दिवस मनाने की योजना है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 08:19 AM (IST)
BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश आज प्रसारित होगा, भाजपाई एलइडी पर सुनेंगे पीएम का संदेश
भाजपा के स्‍थापना दिवस पर पीएम मोदी का संदेश सुनने के लिए प्रयागराज में तैयारी की गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। इस उपलक्ष्‍य में आज यानी मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्थापना दिवस मनाएंगे। इस मौके पर विविध आयोजन भी होंगे। खास बात यह कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संगठन के कार्यकर्ताओं को संदेश देंगे। उन्हें जनता से जुडऩे की रणनीति भी समझाएंगे। सभी जगहों पर एलइडी के जरिए प्रधानमंत्री का संदेश सुनने के लिए पार्टी की तरफ से इंतजाम कराए जा रहे हैं।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री का संदेश सुबह 10 बजे प्रसारित होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुबह 10 बजे से प्रसारित होगा। इसे यूट्यूब, फेसबुक के साथ विभिन्न चैनलों पर भी सुना व देखा जा सकता है। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने बताया कि यमुनापार के 1528 बूथों पर पार्टी की स्थापना दिवस मनाने की योजना है। इसके लिए दर्जनों जगहों पर बडी एलईडी लगाई जाएगी।

बोले, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती

यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के अनुसार समस्त बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, मंडल व जिला पदाधिकारियों को अपने-अपने बूथों पर रहकर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाना है। उन्हें प्रधानमंत्री का संदेश भी सभी के साथ सुनना होगा। पदाधिकारियों को यह भी निर्देशित है कि अपने बूथों पर पार्टी की विचारधारा, त्याग, समर्पण के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दें। कार्यक्रम के लिए जिले व मंडलों में संयोजक भी बनाए गए हैं।

भाजपा के स्‍थापना दिवस पर हवन-पूजन व सुंदरकांड

यमुनापार के भाजपा मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि स्थापना दिवस पर कई जगहों पर हवन-पूजन व सुंदरकांड का भी पाठ होगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर भाजपा का झंडा भी लहराएंगे। दूसरों से भी आग्रह करेंगे कि वह भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हों। इसकी वजह यह कि यह सिर्फ चुनाव लडऩे लड़ाने वाली पार्टी नहीं है। यह संगठन सेवा के लिए बना है। राष्ट्रीयता इसकी पहली शर्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.