Move to Jagran APP

भाजपा ने डा. वीके सिंह को प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया प्रत्याशी

वह प्रदेश कार्यसमिति भाजपा सदस्य डा. देवराज सिंह के पुत्र हैं। हंडिया पीजी कालेज नेशनल इंटर कालेज हंडिया डा. देवराज सिंह पब्लिक स्कूल भेस्की के प्रबंधक भी हैं। पेशे से चिकित्सक डा. सिंह का 100 बेड का अस्पताल भी है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक रहे हैं।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 01:47 PM (IST)
भाजपा ने डा. वीके सिंह को प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया प्रत्याशी
बीजेपी के उम्मीदवार के बारे में घोषणा रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की।

प्रयागराज, जेएनएन। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने पत्ते खोलते हुए डा.वीके सिंह को पार्टी की तरफ से प्रत्याशी घोषित कर कर दिया। वह वार्ड नं. 13 से जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल करने में सफल हुए थे। वह प्रदेश कार्यसमिति भाजपा सदस्य डा. देवराज सिंह के पुत्र हैं। हंडिया पीजी कॉलेज, नेशनल इंटर कालेज हंडिया, डा. देवराज सिंह पब्लिक स्कूल भेस्की के प्रबंधक भी हैं। पेशे से चिकित्सक डा. सिंह का 100 बेड का अस्पताल भी है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक भी रहे हैं।

loksabha election banner

तमाम कयासों पर लग गया  विराम

इस घोषणा के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर चल रहे तमाम कयासों पर विराम लग गया है। यह घोषणा रविवार को एक होटल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। इस दौरान जिला प्रभारी लक्षमण आचार्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल, इलाहाबाद सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, एलएलसी सुरेंद्र चौधरी, सहित विधायक मेजा, विधायक फाफामऊ के अतिरिक्त भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभवनाथ भारती, सुबोध सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम ने अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्षों के पद पर जीत का किया दवा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दवा किया कि प्रदेश की अधिकांश जिला पंचायत अध्यक्षों की कुर्सी भाजपा के खाते में आने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत सदस्य पद पर भी हमारी जीत हुई है। यह क्रम ब्लाक प्रमुख पद पर जब चुनाव होंगे तब भी जारी रहेगा। उन्होने यह भी कहा कि जो लोग भाजपा में आना चाहते हैं सभी का स्वागत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.