Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन 13 और 14 अक्टूबर को होगा Prayagraj News

मंडल अध्यक्ष जो दो बार से लगातार बने हैं वह तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। मंडल अध्‍यक्षों के चयन की तारीख बदली गई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:06 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:06 AM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन 13 और 14 अक्टूबर को होगा Prayagraj News
भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन 13 और 14 अक्टूबर को होगा Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी संगठन में मंडल अध्यक्षों के चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। 19 और 20 अक्टूबर को होने वाले मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को अब 13 और 14 अक्टूबर को होंगे। पार्टी ने संगठन का पुनर्गठन कर संपूर्ण प्रदेश में लगभग 1911 मंडल बना दिए हैं। जबकि अभी तक इनकी संख्या 1471 थी।

prime article banner

व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ने यमुनापार के कार्यकर्ताओं संग की बैठक

सर्किट हाउस में व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने आगामी मंडलों के चयन के संबंध में बताया। वह यमुनापार के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता का नाम मंडल अध्यक्ष के लिए स्थापित है। वह कम से कम एक बार पूर्व में भी सक्रिय सदस्य रह चुका हो। मंडल अध्यक्ष जो दो बार से लगातार हैं। वह तीसरी बार मंडल अध्यक्ष नहीं बन पाएंगे। मंडल समिति अपने बीच से एक प्रतिनिधि का चुनाव करती है। इसे जिला प्रतिनिधि कहा जाता है। इसका प्रस्ताव मंडल समिति बैठक में पारित कर लिखित रूप से जिला चुनाव अधिकारी को दिया जाना है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्षों में राघवेंद्र प्रसाद मिश्र, रामरक्षा द्विवेदी, नरेंद्र देव पांडे, प्रशांत केसरी, अशोक चौधरी, संतोष त्रिपाठी, रमाकांत विश्वकर्मा, दिलीप कुमार आदि थे।

सांसद ने कहा पीएम के अभियान को पूरा करना है

महात्मा गांधी की 150वीं जंयती के अवसर पर भाजपा की ओर से संकल्प पदयात्रा निकाली जा रही है। यह पदयात्रा 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसी क्रम में फूलपुर की सांसद केशरी देवी ने सोरांव विधानसभा के मऊआइमा मंडल में पदयात्रा निकाली। सांसद ने कहा कि समाज में फैली विकृति जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, खुले में शौच और प्लास्टिक कचरा के खिलाफ प्रधानमंत्री ने अभियान छेड़ा है। उसे पूरा करना है। इस दौरान जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया। मार्ग में पड़े कूड़े कचरे को उन्होंने साफ करवाया। साथ ही गांव के लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बाबा जलालपुर मौर्य ग्राम में वह पहुंची तो वहां पर स्थापित पंडाल में दुर्गा पूजा की और प्रसाद भी ग्रहण किया। यह यात्रा सिसवा, बबुरी, खमपुर, राजा का पूरा, मदारी, सराय बादशाह, दलित बस्ती बाजितपुर, छितेमऊ, बाबा जलालपुर मौर्य बस्ती से होते हुए गुप्ता बस्ती में समापन हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.