प्रतापगढ़ में अनियंत्रित बाइक गडढे में गिरी, बाइक सवार दुकानदार की मौत
रास्ते में करनपुर खूझी गांव के पास रात के अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित गडढे में चली गई। बाइक महेश के उपर गिरी और वह लहूलुहान होकर खून से लथपथ तड़प रहा था। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी।
प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार देररात एक दर्दनाक हादसे में दुकानदार की मौत हो गई। दुकानदार की मौत से घर में कोहराम मच गया। रोते कलपते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे तो उसका खून से लथपथ शव देखकर बिलख पड़े। दुर्घटना बाइक के अनियंत्रित होकर गडढे में जाने से हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रखहा बाजार में महेश लगाता था ठेला
प्रतापगढ़ जिले में कंधई थाना क्षेत्र के गंगागंज गांव निवासी महेश सिंह (37)रखहा बाजार में अंडे और नमकीन का ठेला लगाता था। सोमवार देररात वह दुकान समेटेने के बाद बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में करनपुर खूझी गांव के पास रात के अंधेरे में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित गडढे में चली गई। बाइक महेश के उपर गिरी और वह लहूलुहान होकर खून से लथपथ तड़प रहा था। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो गांव के लोगों को बुलाया। सूचना पर पुलिस पहुंची।
बाइक अनियंत्रित होकर गडढे में गिरी
पुलिस उसे पास के अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की खबर महेश के घरवालों को दी तो घर में कोहराम मच गया। रोते कलपते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे।
घर में मचा कोहराम
महेश का शव देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। महेश छोटी दुकान से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पूरे परिवार गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।