Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्रयागराज में भाजपाई आज चलाएंगे स्वच्छता अभियान

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से स्‍वच्‍छता अभियान की शुरुआत होगी। इसमे सभी जन प्रतिनिधि पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्‍होंने बताया कि यह अभियान महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ करने के उद्धेश्य से भी चलाया जा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 07:55 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर प्रयागराज में भाजपाई आज चलाएंगे स्वच्छता अभियान
पीएम नरेन्‍द्र मोदी के आगमन को लेकर प्रयागराज में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता स्‍वच्‍छता अभियान चलाएंगे।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। वह मातृशक्ति को सम्मानित करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश भर की महिलाएं शामिल होंगी। इसकी तैयारी में प्रशासनिक अमले के साथ भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी जुटे हैं। इसी कड़ी में संगठन के लोग आम जनमानस को भी आयोजन से जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं। आज रविवार को दिन भर सेवा बस्तियों में, चौराहों पर व अन्य मोहल्लों में भाजपाइयों की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ करना ही अभियान का है उद्देश्‍य

भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क से अभियान की शुरुआत होगी। इसमे सभी जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। बूथ स्तर के पदाधिकारी अपने बूथ वाले इलाके में अभियान को गति देंगे। स्थानीय लोगों को भी शामिल करेंगे। यह अभियान महापुरुषों की प्रतिमाओं को साफ करने के उद्धेश्य से भी चलाया जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ता निकालेंगे बाइक रैली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आगमन का संदेश देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सभी 15 मंडलों में बाइक रैली निकलेंगे। यह रैली शाम छह बजे से शुरू होगी। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम निकलने वाली इस रैली में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। वह संदेश देगे की मातृ शक्तियों का सम्मान सभी को करना चाहिए। इसके जरिए समरसता का भी आह्वान किया जाएगा। इससे पहले महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता अक्षत बांट कर लोगो को आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण देंगी। यह अक्षत शुभता का संदेश भी देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.