Move to Jagran APP

तमंचे वाली दुल्हनिया, प्रतापगढ़ में दूल्हे का हाथ थामकर स्टेज पर जा रही दुल्हन ने दागी हवा में गोली, वीडियो वायरल

दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया। इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 01:08 AM (IST)
तमंचे वाली दुल्हनिया, प्रतापगढ़ में दूल्हे का हाथ थामकर स्टेज पर जा रही दुल्हन ने दागी हवा में गोली, वीडियो वायरल
इस वायरल वीडियो के बारे में पता चला है कि यह प्रतापगढ़ में जेठवारा इलाके के गांव का है।

प्रयागराज, जेएनएन। कुछ ही समय पहले एक दूल्हे का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। शामली जिले में घोड़ी पर सवार दूल्हे ने तमंचे से फायरिंग की थी और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब इससे भी बढ़कर निकली है एक दुल्हन प्रतापगढ़ की जिसने शादी के स्टेज पर चढ़ने से पहले हवा में गोली दागी। फिर दूल्हा हाथ पकड़कर उसे स्टेज पर लाता है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रतापगढ़ पुलिस ने वीडियो को सही बताते हुए कहा है कि मुकदमा लिखकर दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

loksabha election banner

एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और दूसरे हाथ से किया हवा में फायर

इस वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह प्रतापगढ़ जनपद में जेठवारा इलाके के लक्ष्मण के पुरवा गांव का है। वहां 30 मई को शादी थी। दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। वह स्टेज पर खड़ा था तभी दुल्हन को लेकर परिवार की महिलाएं आती हैं। दूल्हे ने दुल्हन की तरफ हाथ बढ़ाया। इस पर दुल्हन ने एक हाथ से दूल्हे का हाथ थामा और अपने दूसरे हाथ से हवा में तमंचा तानकर गोली दाग दी।  वीडियो में गोली चलने की आवाज के बाद धुआं फैलता दिखता है। इसके बाद तालियां और सीटियां बजती हैं। दूल्हन को दूल्हा स्टेज पर ले जाता है। शादी में हर्ष फायरिंग पर रोक के बावजूद ऐसी घटनाएं होती रहती हैं लेकिन शामली में घोड़ी पर सवार दूल्हे के बाद अब प्रतापगढ़ में दुल्हन का हवा में गोली दागते वीडियो वायरल होने से लोगों के साथ ही पुलिस भी भौंचक है।

तो अब दुल्हन को हो सकती है जेल

इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को प्रतापगढ़ के जेठवारा का बताया जा रहा है मगर पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। यह भी देखना होगा कि कानून तोड़ने वाली दुल्हन के खिलाफ क्या एक्शन लेती है पुलिस। जेठवारा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि वीडियो और वाकया सही है। यह रविवार रात का वीडियो है। इस मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। दुल्हन और अन्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.