Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir : 2024 में हम सब करेंगे श्रीराम के भव्य मंदिर में दर्शन : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह

Ayodhya Ram Mandir प्रयागराज में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि समाज में यदि समस्या है तो उसका समाधान भी है। कहा कि सिर्फ किसी को दोष देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। समस्या समाधान की शक्ति होनी चाहिए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:33 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : 2024 में हम सब करेंगे श्रीराम के भव्य मंदिर में दर्शन : कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने प्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इन दिनों प्रयाग प्रवास पर हैं। वे कार्यकर्ताओं से भी मिल रहे हैं। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कहा कि 2022 में सभी श्रद्धालु काशी कॉरिडोर के माध्यम से भोलेनाथ के दर्शन के साथ मां गंगा का भी दर्शन करेंगे। अपने कार्यों के चलते नरेद्र मोदी फिर बहुमत से जीत हासिल करेंगे। हम सब 2024 में अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में श्रीराम का दर्शन भी करेंगे।

loksabha election banner

बोले, समाज में यदि समस्या है तो उसका समाधान भी है

कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाज में यदि समस्या है तो उसका समाधान भी है। इसका उदाहरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तुत किया है। सिर्फ किसी को दोष देकर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता। समस्या समाधान की शक्ति होनी चाहिए। इसका उदाहरण चीन के साथ वर्तमान परिस्थितियों में देखा जा सकता है। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, प्रेम नारायण केसरवानी, कमलेश गौतम, संजय कुशवाहा, गौरव गुप्ता, कौशकी सिंह, रंजन शुक्ला, पवन गुप्ता, रमेश पासी, देवेश सिंह, राजू पाठक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.