Ayodhya Ram Mandir : प्रयागराज के केसर भवन में बधाई देने का दौर जारी, खुशी का माहौल
Ayodhya Ram Mandir विहिप के केंद्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे भी अयोध्या के कार्यक्रम से लौटे हैं। प्रयागराज के केसर भवन में बधाई देने वाले आ रहे हैं।
प्रयागराज, जेएनएन। श्री रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन से हर कोई उत्साहित है। केसर भवन में मंदिर आंदोलन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता व संगठन के लोग बधाई देने के लिए पहुंचे। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। संगम की मिट्टी और जल अयोध्या पहुंचाकर लौटे प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार का भी लोगों ने स्वागत किया। उत्साह से लबरेज कार्यकर्ता उनसे अयोध्या से जुड़े प्रसंग सुनते रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से दीपोत्सव आदि की जानकारी ली। विहिप के केंद्रीय महामंत्री संगठन विनायक राव देशपांडे भी अयोध्या के कार्यक्रम से लौटे हैं। शुक्रवार तक प्रांत कार्यालय केसर भवन में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मिलेंगे।
भाजपाइयों ने जताया आभार
भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने श्रीराम जन्म भूमि पर शिला पूजन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में किए गए सभी आयोजनों के लिए शहर के लोगों का आभार जताया है। कहा कि इस ऐतिहासिक दिन को सभी जीवन भर याद रखेंगे। यह हम सब के लिए हमेशा खास रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, गिरी बाबा, वरुण केसरवानी, रमेश चंद्र पासी आदि मौजूद रहे। उधर खुल्दाबाद क्षेत्र में भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर खुशी जताई। इस मौके पर राजेश केसरवानी, गौरव गुप्ता, विजय सिंह, अनुराग सोनकर, दुर्गेश सिंह चौहान मुन्ना शर्मा कौशल सिंह दीपक केशरवानी अमित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
भाजपाइयों ने जश्न मनाया
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस पर शांतिपुरम कॉलोनी में भाजपाइयों में जश्न का माहौल था। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जश्न मनाने वाले भाजपाइयों में अरूण शुक्ला, त्रिभुवननाथ प्रजापति, डॉ. अरविंद मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, श्यामबाबू केसरवानी, मिथलेश सोमवंशी, मंशू केसरवानी आदि शामिल रहे।