Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या से लाए गए प्रसाद को कार्यकर्ताओं में बांटा

Ayodhya Ram Mandir प्रयागराज से 19 जिलों की मिट्टी और जल लेकर विहिप के चुनिंदा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोध्या गए थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 07:43 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:43 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या से लाए गए प्रसाद को कार्यकर्ताओं में बांटा
Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या से लाए गए प्रसाद को कार्यकर्ताओं में बांटा

प्रयागराज,जेएनएन। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम के साक्षी बन कर विहिप गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी गुरुवार रात प्रयागराज लौटे। शुक्रवार को संगठन के कार्यकताओं के साथ कीडगंज में बैठक कर अयोध्या का वृत्तांत सुनाया, साथ ही सभी लोगों को प्रसाद भी वितरित किया। श्री राम की जन्मभूमि से लाए गए प्रसाद को कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शीश नवाकर हाथों हाथ लिया।

prime article banner

प्रयागराज से 19 जिलों की मिट्टी और जल लेकर विहिप के चुनिंदा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोध्या गए थे। वहां से वापस लौटे तो कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्वागत किया। विहिप, गोरक्षा के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि मंदिर आंदोलन का संघर्ष सफल हुआ। जल्द ही प्रभु श्री रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। इस मौके पर अमित सिंह, नितिन भारद्वाज, अभय वर्मा, विशाल यादव, संजय सिंह राणा, संजय श्रीवास्तव, शशांक जयसवाल आदि मौजूद रहे।

राम भक्तों के उत्साह के आगे सब फीका

लालमणि तिवारी ने बताया कि पूरी अयोध्या नगरी ओम अंकित भगवा ध्वज से सजी थी। सभी मंदिरों में कीर्तन भजन के साथ जय श्रीराम के उद्घोष हो रहे थे। लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। तीन दिन तक सभी घरों के सामने रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाया गया। पटाखे भी छुड़ाए गए। मानो श्री राम का राज्याभिषेक चल रहा था। देशभर से जुटे लोगों के उत्साह और उमंग के आगे सब फीका था। श्रीराम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, कार्यशाला, श्री राम की पैड़ी, कारसेवकपुरम, मानस भवन, मणिरामदास छावनी सहित संपूर्ण अयोध्या में राम लला हम आए है मंदिर भव्य बनाएंगे के उद्घोष हो रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK