कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चलाया जागरूकता अभियान, भाजपा की टीम प्रयागराज में कर रही टीका लगाने की अपील
महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भी अभियान को निजी तौर पर आगे बढ़ा रहे हैं। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि महामारी से बचने का एक ही हथियार है वह है कोविड-19 की वैैक्सीन। लोग पोर्टल के जरिए पंजीयन कराएं और वक्सीन जरूर लगवाएं।
प्रयागराज,जेएनएन। भाजपा की महानगर इकाई इन दिनों लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने में जुटी है। संगठन के कार्यकर्ता गलियों और मोहल्लों में घर घर जाकर सख्ती को कोविड-19 से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भी इस अभियान को निजी तौर पर आगे बढ़ा रहे हैं। प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि महामारी से बचने का एक ही हथियार है वह है कोविड-19 की वैैक्सीन। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि शहर के सभी लोग पोर्टल के जरिए पंजीयन कराएं और कोरोना से बचाव के लिए वक्सीन जरूर लगवाएं। अभियान में सहयोग करने वालों में आलोक वैश्य, रवि शुक्ला, शलभ पांडेय, किशन जायसवाल, अजय अग्रहरि शामिल हैं।
राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक
प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया है। फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, इलाहाबाद सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने इसे पार्टी की अपूर्णीय क्षति बताया। शोक जताने वालों में अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष शशि वाष्र्णेय, किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह आदि शामिल रहे।