Move to Jagran APP

प्रतापगढ़ में महिला से खेत में दुष्‍कर्म का प्रयास, समझौता करने आए लोग ग्रामीणों का आक्रोश देख हुए फरार

दीपावली की रात करीब साढ़े 11 बजे महिला शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोरगुल किया। इस पर आरोपित वहां से फरार हो गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 12:45 PM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 12:45 PM (IST)
प्रतापगढ़ में महिला से खेत में दुष्‍कर्म का प्रयास, समझौता करने आए लोग ग्रामीणों का आक्रोश देख हुए फरार
प्रतापगढ़ में महिला से दुष्‍कर्म का प्रयास किया गया। समझौता करने पहुंचे लोग ग्रामीणों का गुस्‍सा देख फरार हो गए।

प्रयागराज, जेएनएन। यूपी के प्रतापगढ़ जनपद में एक महिला के साथ खेत पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय महिला दीपावली की रात में शौच को गई थी। वहां गांव के ही एक युवक ने दुष्‍कर्म का प्रयास किया। विरोध करने व शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस को तहरीर भी दी गई। वहीं दूसरे दिन बोलेरो वाहन से कुछ लोग समझौता कराने पहुंचे। उनके धमकी देने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों का गुस्‍सा देख वाहन छोड़कर वह फरार हो गए।

loksabha election banner

शनिवार की रात दीपावली मनाई जा रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे महिला शौच के लिए खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोरगुल किया। इस पर आरोपित वहां से फरार हो गया। महिला ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्वजनों के साथ दूसरे दिन महिला आसपुर देवसरा थाना पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

उधर दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित ने मामला बढ़ता देख सुलह-समझौता का दबाव बनाने लगा। सुलह कराने बोलेरो सवार आधा दर्जन युवक रविवार की रात करीब आठ बजे महिला के घर पहुंचे। सुलह-समझौता करने का दबाव बनाने लगे। बात बनती न देख आरोपित पक्ष के युवकों ने महिला व उसके परिवार के लोगों को ड़राया, धमकाया। आरोप है कि इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोरगुल सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामींणों ने बोलेरो के टायर में नुकीला कील धंसाकर पंचर कर दिया। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर बोलेरो छोड़कर वह लोग धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले की तहरीर सोमवार को थाने में दी गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.