Move to Jagran APP

प्रयागराज में छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, दोनों आरोपित किशोर फरार

प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में रहने वाली मासूम बालिका अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का किशोर अपने बुआ के लड़के के साथ पहुंचा और अपने घर उठा ले गया। बालिका की मां का आरोप है कि दोनों बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 13 Oct 2020 11:26 AM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2020 11:26 AM (IST)
प्रयागराज के सोरांव में मासूम बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म का प्रयास किया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज में छह साल की मासूम से दुष्‍कर्म की कोशिश की गई। यह घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले दो किशोर हैं। किसी तरह उनके चंगुल से छूटी बालिका शोर मचाते हुए घर पहुंची। बालिका का पिता दिव्यांग है, इसलिए बालिका की मां उसे लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल वह पकड़ में नहीं आए हैं।

loksabha election banner

घर के दरवाजे पर खेल रही थी बालिका
सोरांव थाना क्षेत्र में रहने वाली मासूम बालिका रविवार की रात अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस का किशोर अपने बुआ के लड़के के साथ उसके पास पहुंचा और मुंह दबाकर अपने घर उठा ले गया। बालिका की मां का आरोप है कि दोनों बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच वह चीखते हुए किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर भाग कर आई। बेटी की हालत देख मां के पैरों के तले जमीन खिसक गई।

रविवार रात होने और पति के दिव्यांग होने के चलते सोमवार को मां सोरांव थाने पहुंची और कौसर व सैफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बोले सोरांव थाना के कार्यवाहक प्रभारी

सोरांव के कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफतार कर लिया गया है। दोनों आरोपी नाबालिग है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों फरार हैं।

दहेज उत्पीडऩ के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
शादी के डेढ़ साल में ही विवाहिता को मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा झेलनी पड़ी। शादी के सपने संजोए विवाहिता सुसरालियों की प्रताडऩा की शिकार तो हुई ही उसके चचिया ससुर व ननदोई ने जबरन उससे दुष्‍कर्म किया।  किसी तरह अपने मायके पहुंची विवाहिता ने मामले की जानकारी स्वजनों को दी। थाने पहुंचे स्वजनों ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराते हुए चचिया ससुर व ननदोई के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

यह था मामला
सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती की शादी लगभग डेढ़ साल पहले मऊआइमा के युवक के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष की ओर से दिए गए दहेज से पति समेत ससुराल वालों का मन नहीं भरा। कुछ ही दिनों बाद उससे पल्सर समेत अन्य सामानों की मांग की जाने लगी। जब विवाहिता को ससुराल वालों ने प्रताडि़त करना शुरू कर दिया तो उसके चचिया ससुर व ननदोई ने उसकी तरफ से बोलकर उसका विश्वास हासिल कर लिया। जब ससुरालियों द्वारा उसे मारा पीटा जाता तो दोनों बीच में पड़कर उसका बचाव करते थे। आरोप है कि एक दिन जब ससुराल के सभी सदस्य खेतों में गए थे, तभी उसका चचिया ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो धमकाने लगा। इसी बीच एक दिन उसके ननदोई ने भी उससे दुष्‍कर्म किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.