Move to Jagran APP

प्रयागराज में विहिप पदाधिकारी व उनकी पत्‍नी पर हमला, फायरिंग भी हुई, आरोपित हिरासत में

प्रयागराज के थरवई में विहिप प्रखंड सहसों के मंत्री और उनकी पत्‍नी पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग भी की गई लेकिन दोनों बच गए थे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 11:38 AM (IST)
प्रयागराज में विहिप पदाधिकारी व उनकी पत्‍नी पर हमला, फायरिंग भी हुई, आरोपित हिरासत में
प्रयागराज में विहिप पदाधिकारी व उनकी पत्‍नी पर हमला, फायरिंग भी हुई, आरोपित हिरासत में

प्रयागराज, जेएनएन। जिले में थरवई थाना क्षेत्र के मलाका-देवरिया गांव के बीच रविवार की रात में विहिप नेता व उनकी पत्‍नी पर जानलेवा हमला किया गया। बाइक से लौटते समय बदमाशों ने उन्‍हें घेर लिया। फायरिंग की लेकिन गोली उन्‍हें नहीं लगी तो धारदार हथियार से दंपती पर हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। दंपती को इलाज के लिए पुलिस ने एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया।

loksabha election banner

दो को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। नामजद आरोपित पकड़ लिए गए हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है।

विष्‍णु विहिप सहसों प्रखंड के मंत्री हैं

देवरिया गांव निवासी विष्णु कुमार दुबे (30) गांव के कोटेदार हैं। वे विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड सहसों के मंत्री भी हैं। रविवार को विष्‍णु अपनी पत्नी स्नेहा (28) को दवा दिलाने शहर गए थे। रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। मलाका-देवरिया गांव के बीच स्थित नाले के पास पहुंचे थे कि घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। तमंचे से फायरिंग की गई। संयोग ही था कि गोली बाइक में लगी और विष्णु व स्नेहा बच गए। यह देखकर हमलावर उन पर धारदार हथियार लेकर टूट पड़े। दोनों पर कई वार किए गए, जिससे वे लहूलुहान हो गए।

पुलिस ने कहा-पुरानी रंजिश को लेकर हुई घटना

उधर फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। विष्णु के पिता संतोष दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस के सुशील दुबे और राकेश दुबे को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.