लगन और निष्ठा से किया काम तो मिला इनाम, प्रयागराज में आशा और ग्राम प्रधानों का सम्मान
को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने आशाओं की बढ़ती जिम्मदारियों की चर्चा करते हुए उनके द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की प्रशंसा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार सिंह डीसीपीएम अशफाक अहमद आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।
प्रयागाज, जागरण संवाददाता। दायित्व कोई भी मिले, उसे लगन और निष्ठा से किया जाए तो सुखद परिणाम अवश्य मिलता है। और यही सुखदाई पल बुधवार को उन आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों के लिये आये जिन्होंने कोविड टीकाकरण में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐसे ग्राम प्रधान और आशा कार्यकर्ताओं को मुख्य विकास अधिकारी शिपु गिरि सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र भी दिया।
जानिए कौन कौन हुए सम्मानित
कलेक्ट्रट स्थित संगम सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने 12 ग्राम प्रधानों और उन्हीं ग्राम पंचायतों में कार्यरत 11 आशाओं को सम्मानित किया। करछना ब्लॉक के कचारी ग्राम के ग्राम प्रधान धर्मराज सिंह, आशा फूलकुमारी,चनैनी के ग्राम प्रधान धीतेश तिवारी एवं आशा सरिता शुक्ल, सैदाबाद ब्लॉक के कहरा ग्राम पंचायत की प्रधान अमरावती देवी एवं आशा संध्या देवी, ग्रामपंचायत जमशेदपुर की प्रधान रमा यादव एवं आशा सुधा यादव, धनुपुर ब्लॉक के घाटपुर ग्रामप्रधान सर्वजीत यादव एवं आशा संगीता देवी, ग्राम पंचायत कांगापुर के प्रधान लाल जी विन्द एवं आशा विमला, प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामपंचायत सोईराई के ग्रामप्रधान सुलेन्द्र कुमार तथा आशा मीरा देवी, ग्राम पंचायत झारी के प्रधान जय कुमार यादव एवं आशा संजू देवी, माण्डा ब्लॉक के ग्रामपंचायत प्रयागपुर की प्रधान सावित्री देवी एवं आशा स्मृता पटेल, ग्रामपंचायत वनवेरी खास की ग्राम प्रधान राधिका, आशा गायत्री, कौड़िहार ब्लॉक के ग्रामपंचायत मेंडारा के ग्राम प्रधान महेश्वर कुमार और आशा शिवानी तथा ग्राम पंचायत कंजिया के प्रधान महेंद्र कुमार, आशा अनीता मौर्या को कोविड टीकाकरण अभियान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दृष्टिगत रखते हुए सम्मानित किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने आशाओं की बढ़ती जिम्मदारियों की चर्चा करते हुए उनके द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की प्रशंसा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, डीसीपीएम अशफाक अहमद आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।