तीन मई को क्यों पूरे देश में यज्ञ कराएगा आर्य समाज, जानिए क्या है वजह Prayagraj News
जनमानस में यज्ञ के कल्याणकारी स्वरूप के प्रति रूचि उत्पन्न हो। 3 मई 2021 को प्रातः 9 बजे कोरोना विभीषिका से पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए जो जहाँ भी है अपने आवास पर परिवार के साथ आर्य समाज में या फिर अपने प्रतिष्ठानों पर एक साथ यज्ञ अवश्य करें।
प्रयागराज,जेएनएन। उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा तीन मई को समूचे देश में यज्ञ कराएगी। इसके लिए नौ बजे सुबह का समय भी निर्धारित किया गया है। यह जानकारी सभा के महामंत्री पंकज जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेंद्र पाल वर्मा के आह्वान पर यह फैसला लिया गया है।
कोरोना के खिलाफ यज्ञ का निर्णय
पंकज ने बताया कि में पूरे विश्व में एक दिन एक समय घर घर यज्ञ- हर घर यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को योग दिवस की तरह प्रतिवर्ष पूरे विश्व मे आयोजित किया जाएगा। इससे जनमानस में यज्ञ के कल्याणकारी स्वरूप के प्रति रूचि उत्पन्न हो। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए 3 मई 2021 को प्रातः 9 बजे कोरोना विभीषिका से पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए जो जहाँ भी है अपने आवास पर परिवार के साथ, आर्य समाज में या फिर अपने प्रतिष्ठानों पर एक साथ यज्ञ अवश्य करें। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।
हर घर लहराएगा ओम ध्वज पताका
आर्य समाज के समस्त शिक्षण संस्थान को भी इस दिशा निर्देश का पालन करने को कहा गया है। साथ ही यह भी अपील किया गया है कि यदि संभव हो तो अपने घरों पर ओ३म् ध्वज की पताका जरूर लगाएं।
इस नम्बर पर भेजना होगा वीडियो
सभा के महामंत्री ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि वह यज्ञ का वीडियो भी बनाएं। इसके बाद इस वीडियो को 7428894010 पर साझा करें। इसी के साथ यह सभा कोरोना के खिलाफ नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की कवायद कर रही है। हालांकि, यह किस स्तर पर सफल होगा तीन मई को इसका पता चल जाएगा।