Kumbh mela 2019 : विश्वशांति महायज्ञ में अरुणाचल के मंत्री ने डाली पहली आहुति
अरुणांचल के मंत्री सपत्नीक कुंभ मेला में पहुंचे। उन्होंने स्वामी अधोक्षजानंद के शविर में विश्वशांति महायज्ञ में आहुति डाली।
By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 08:39 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 08:39 PM (IST)
कुंभ नगर : कुंभ मेला स्थित स्वामी अधोक्षजानंद के शिविर में सोमवार को विश्वशांति महायज्ञ की शुरुआत हुई। मुख्य यजमान के रूप में अरुणाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जापू डेरो ने सपत्नीक यज्ञ की अग्नि प्रज्जवलित की और पहली आहुति डाली।
मेला क्षेत्र में सपत्नीक पहुंचे मंत्री
अरुणाचल के मंत्री जापू डेरो अपनी पत्नी कुसांग डेरो के साथ कुंभ मेला क्षेत्र में आ गए थे। इन लोगों ने स्वामी अधोक्षजानंद के साथ देर रात संगम में पौष पूॢणमा का स्नान किया। इसके बाद गया प्रसाद मिश्र के आचार्यत्व में वैदिक विद्वानों ने पूरे विधि-विधान से यज्ञ अनुष्ठान को प्रारम्भ कराया। कार्यक्रम में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी दामोदराचार्य, संत समाज के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी और शिविर संचालक शिवनारायण पांडेय समेत कई संत उपस्थित रहे। यह यज्ञ अनुष्ठान पूरे माघ मास तक नियमित रुप से चलेगा। माघी पूॢणमा को पूर्णाहुति होगी। यज्ञ में पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों और जम्मू कश्मीर के श्रद्धालु विशेष तौर पर आहुतियां डालेंगे।
जैसे धरती पर उतर आया हो स्वर्ग : विजया चक्रवर्ती
असम से कुंभ में पहली बार स्नान करने पहुंची भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजया चक्रवर्ती ने कुंभ मेला क्षेत्र में कहा कि ऐसा विहंगम दृश्य देखने के बाद लगा कि जमीन पर जैसे स्वर्ग उतर आया हो। विजया चक्रवर्ती पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ असम से पांच दिन पूर्व यहां पहुंचीं। वह मेला के सेक्टर नौ में स्थित भृगु गिरि महाराज के शिविर में रुकी हैं। पौष पूॢणमा के अवसर पर संगम में स्नान करने के बाद यह सभी लोग भृगु गिरि महाराज के साथ स्वामी अधोक्षजानंद के शिविर पहुंचे और यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। प्रतिनिधिमंडल में असम के विधायक सुमन हरिप्रिया, रामखैक डेका और भाजपा युवा मोर्चा के विद्युत मजूमदार भी शामिल हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें