Move to Jagran APP

स्वार्थ और सत्ता के लिए हुआ सपा और बसपा का ठगबंधन : अरुण

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सपा और बसपा गठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा क‍ि स्‍वार्थ और सत्‍ता के लिए ऐसा हुआ है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 07:30 AM (IST)
स्वार्थ और सत्ता के लिए हुआ सपा और बसपा का ठगबंधन : अरुण
स्वार्थ और सत्ता के लिए हुआ सपा और बसपा का ठगबंधन : अरुण

प्रयागराज : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने सपा और बसपा के गठबंधन को स्वार्थ और सत्ता के लिए हुआ ठगबंधन करार दिया। सर्किट हाउस सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने अखिलेश यादव के शासनकाल को जंगलराज और मायावती की सत्ता को भ्रष्टाचार का परिचायक बताया। आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां प्रदेश की जनता को ठगने के लिए फिर साथ हुई हैं।

loksabha election banner

कहा, भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जिसमें जीता-जागता लोकतंत्र है। अन्य पार्टियां परिवारवाद, जातिवाद और स्वार्थवाद पर आधारित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिवर्तन का महानायक बताते हुए नए भारत को बनाने में उनकी अहम भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास को ध्यान में रखते हुए और खासकर गरीबों के हित के मद्देनजर योजनाओं को मूर्तरूप दिया। छह करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन, साढ़े आठ करोड़ शौचालय, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत का लाभ और किसानों को छह हजार रुपये देकर ध्येय को पूरा करने का दावा किया। उन्होंने कुंभ के आयोजन का भव्य बताया।

'भारत के मन की बात मोदी के साथ' वाहन को किया रवाना

राष्ट्रीय महासचिव ने भारत के मन की बात मोदी के साथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि ऐसा विकास रथ देश की 300 लोक सभाओं के 4000 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगा। वाहनों में रखी गई 7000 पेटिका में सभी वर्गों का सुझाव इकट्ठा किया जाएगा। जो नए भारत को और मजबूती देने में मदद करेगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, नरेश कुंद्रा, शशि वाष्र्णेय, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.