Move to Jagran APP

कंबोडियन प्रीमियम लीग में जलवा बिखरने जाएंगे संगमनगरी के अंकू दुबे Prayagraj news

उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार और गांव के लोग बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंबोडियन प्रीमियर लीग में अच्छा खेलने पर उसका चयन भारत में आइपीएल और राज्य की क्रिकेट टीम में भी होने की उम्मीद रहेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Thu, 19 Nov 2020 07:20 AM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2020 07:20 AM (IST)
कंबोडियन प्रीमियम लीग में जलवा बिखरने जाएंगे संगमनगरी के अंकू दुबे Prayagraj news
अंकू दुबे पुत्र विनोद दुबे का कंबोडियन प्रीमियम लीग टी-20 के लिए चयन हुआ है।

 प्रयागराज, जेएनएन। जनपद के ग्रामीण अंचल में फूलपुर के कोड़ापुर गांव निवासी अंकू दुबे पुत्र विनोद दुबे का कंबोडियन प्रीमियम लीग टी-20 के लिए चयन हुआ है। जनवरी 2021 में प्रतियोगिता का आगाज होगा। उनकी इस उपलब्धि से घर-परिवार और गांव के लोग बेहद खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंबोडियन प्रीमियर लीग में अच्छा खेलने पर उसका चयन भारत में आइपीएल और राज्य की क्रिकेट टीम में भी होने की उम्मीद रहेगी।

loksabha election banner

मालवीय स्टेडियम से सीखा क्रिकेट का ककहरा

23 वर्षीय अंकू दुबे ने 2012 से प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम से क्रिकेट की शुरुआत की थी। दो माह पहले अंकू ने कंबोडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद ट्रायल हुआ। इसमें दस हजार खिलाडिय़ों ने वर्चुअल ट्रायल दिया। ट्रायल के बाद भारत के 17 और यूपी से तीन खिलाडिय़ों का चयन हुआ। इसमें अंकू दुबे का भी चयन हुआ है। अंकू की 14 सौ यूएस डालर यानी करीब एक लाख रुपये की बोली लगाई गई है। अंकू ने बताया कि कंबोडियन प्रीमियम लीग का यह पहला संस्करण है। इसमें छह टीमें भाग लेंगी। वह 20 जनवरी तक वहां पहुंच जाएंगे।

पहले भी खेल चुके विदेश में

अंकू ने बताया कि वह इससे पहले दुबई, नेपाल, भूटान और बंग्लादेश में क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। इन मौचों का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टीवी पर हो चुका है। उनका प्रयास है कि वह अपने अच्छे प्रदर्शन के बूते देश की टीम में भी चयनित हो सकें और अपने गांव तथा शहर का नाम रोशन कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.