अनामिका चौधरी अध्यक्ष मनोनीत
चौधियारा गोताखोर नवयुवक एसोसिएशन की बैठक रामकुमार निषाद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से अनामिका चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। विजय शंकर मिश्र अवधेश कुमार निषाद व सुनील निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री राम कुमार निषाद को नियुक्त किया गया।
जासं, प्रयागराज : चौधियारा गोताखोर नवयुवक एसोसिएशन की बैठक रामकुमार निषाद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से अनामिका चौधरी को अध्यक्ष चुना गया। विजय शंकर मिश्र, अवधेश कुमार निषाद व सुनील निषाद को उपाध्यक्ष बनाया गया। महामंत्री राम कुमार निषाद को नियुक्त किया गया। रमेश चंद्र निषाद, कन्हैयालाल निषाद व सुधीर निषाद विक्की को महामंत्री मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रूप चंद्र कलेंदर को दी गई। बुचुन्नी निषाद, अमलेश निषाद को सदस्य बनाया गया। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद सभी पदाधिकारियों ने मा गंगा का दुग्धाभिषेक किया।