Move to Jagran APP

Allahabad University: सीएमपी डिग्री कालेज के डॉ. एसपी सिंह लगातार दूसरी बार बने AUCTA के अध्यक्ष

AUCTA की महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अर्चना त्रिपाठी और पुरुष उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संघसेन सिंह निर्वाचित हुए। खास बात यह है कि दोनों शिक्षक सीएमपी के हैं और दोनों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा महासचिव पद पर भी सीएमपी का कब्जा रहा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 11:46 AM (IST)
Allahabad University: सीएमपी डिग्री कालेज के डॉ. एसपी सिंह लगातार दूसरी बार बने AUCTA के अध्यक्ष
इलाहाबाद विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्‍यक्ष डॉक्‍टर एसपी सिंह बने।

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (AUCTA) के चुनाव में सीएमपी पीजी कॉलेज के डॉ. एसपी सिंह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने कुल 224 मत पाकर यह चुनाव जीता है। जबकि, उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. केएन सिंह को महज 188 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। चौधरी महादेव प्रसाद पीजी कॉलेज (CMP) के वाणिज्य विभाग में चुनाव अधिकारी डॉ. सत्येंद्र नाथ की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। 

loksabha election banner

डॉ. अर्चना और डॉ. संघसेन उपाध्यक्ष

महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अर्चना त्रिपाठी और पुरुष उपाध्यक्ष पद पर डॉ. संघसेन सिंह निर्वाचित हुए। खास बात यह है कि दोनों शिक्षक सीएमपी के हैं और दोनों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा महासचिव पद पर भी सीएमपी का कब्जा रहा। अमित सिंह ने कुल 212 वोट पाकर डॉ. वीरेंद्र सिंह को परास्त किया। डॉ. वीरेंद्र को 199 वोट मिले हैं। 

डॉ. अमित संयुक्त सचिव और डॉ. वेद प्रकाश कोषाध्यक्ष

आर्य कन्या पीजी कॉलेज के डॉ. अमित पांडेय को ऑक्टा कार्यकारिणी का संयुक्त सचिव चुना गया है। उन्हें 170 मत हासिल हुए। जबकि, इसी पद के दावेदार रहे डॉ. रफीक अहमद को 109 और डॉ. रचना श्रीवास्तव को 133 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, डॉ. वेद प्रकाश मिश्र को कोषाध्यक्ष चुना गया है। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज के डॉ. वेद प्रकाश को 206 मत मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. अवधेश कुमार को 137 और डॉ. आलोक सिंह को 70 वोट हासिल हुए हैं। 

जीत के फौरन बाद शपथ ग्रहण

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत के फौरन बाद शपथ भी ग्रहण कराया गया। समारोह में चुनाव अधिकारी डॉ. सत्येंद्र नाथ के अलावा उप चुनाव अधिकारी डॉ. नीलमकांत और डॉ. प्रदीप सक्सेना भी उपस्थित रहे। इसके अलावा पर्यवेक्षक डॉ. यमुना प्रसाद पांडेय और डॉ. लिटिशिया हर्मिट भी चुनाव प्रक्रिया में शामिल रहे। 

आटा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (AUTA) के अध्यक्ष और अखिल भारतीय केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षक महासंघ (FEDCUTA) के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामसेवक दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहाकि 'मैं ऑक्टा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह, महासचिव डॉ. अमित सिंह और सभी विजयी पदाधिकारियों को कोटि कोटि बधाइयां और अनंतानंत शुभकामनाएं संप्रेषित करता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.