Allahabad Jhansi Graduate Division Poll : भाजपा का मतदाता सम्मेलन प्रयागराज में 25 नवंबर से शुरू होगा
Allahabad Jhansi Graduate Division Poll 25 नवंबर से 28 नवंबर तक मतदाता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से मतदान केंद्रों पर रहने वाले सभी मतदाताओ को आमंत्रित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जाएगा।
प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। उनसे संबंधित राजनीतिक दल व संगठन भी जगह जगह बैठक कर रहे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी खुल्दाबाद मंडल की बैठक हुई। इसमें एमएलसी के लिए भाजपा उम्मीदवार के किये समर्थन जुटाने का प्रयास किया गया।
चुनाव तैयारियों की हुई समीक्षा
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज बेनीगंज की पोलिंग सेंटर की बैठक में भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अलग अलग मोहल्लों में रहने वाले मतदाताओ से सम्पर्क किया जाए। 25 नवंबर से 28 नवंबर तक मतदाता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से मतदान केंद्रों पर रहने वाले सभी मतदाताओ को आमंत्रित कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से अवगत कराया जाएगा। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को व अपने प्रत्याशी द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धि को बताया जाएगा।
मतदाताओं के पास आमंत्रण पत्र लेकर जाएंगे कार्यकर्ता
मतदाता सूची को लेकर मतदाताओं के पास आमंत्रण पत्र लेकर कार्यकर्ता जाएंगे। ऐसा इसलिए कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सम्मेलन में एकत्र हो। सभी से आग्रह किया जाएगा कि एक दिसंबर को होने वाले मतदान में पार्टी के लिए अधिक से अधिक वोट पड़े। बैठक का संचालन पूर्व पार्षद चंद्र भूषण सिंह ने किया। इसमौके पर ज्ञानेश्वर शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, विवेक अग्रवाल, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, सुभाष वैश्य, गौरव गुप्ता, श्याम प्रकाश पांडेय, टी एन दीक्षित, मुकेश लारा, अभिषेक सोनकर, रजत सोनकर, अमन बलेचा आदि मौजूद रहे।