Allahabad High Court को आठ नए न्यायाधीश मिले, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
इलाहाबाद हाई कोर्ट में आठ अपर न्यायमूर्तियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो साल के लिए आठ अपर न्यायमूर्तियों की नियुक्ति की है। केंद्र सरकार ने आठ अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का अपर न्यायमूर्ति नियुक्ति किए जाने की अधिसूचना जारी की है।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट में आठ अपर न्यायमूर्तियों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दो साल के लिए आठ अपर न्यायमूर्तियों की नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने प्रस्तावित 31 नामों में से 13 नामों की केंद्र सरकार को संस्तुति भेजी थी। इनमें से केंद्र सरकार ने आठ अधिवक्ताओं को हाईकोर्ट का अपर न्यायमूर्ति नियुक्ति किए जाने की अधिसूचना जारी की है।
हाई कोर्ट में न्यामूर्तियों की नियुक्ति की अधिसूचना
वादकारियों को न्याय समय से और जल्द दिलाने के लिए सरकार की प्रयासरत हैं। इसके तहत न्याय सेवा में नियुक्तियां भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से लोग न्याय की आस में आते हैं। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में आठ अपर न्यायमूर्तियों की नियुक्ति होने से वादकारियों को भी अब और राहत होगी।
नव नियुक्त न्यामूर्तिगण ये हैं
नव नियुक्त न्यायमूर्तियों में चंद्र कुमार राय, कृष्ण पहल, समीर जैन, आशुतोष श्रीवास्तव, सुभाष विद्यार्थी, बृजराज सिंह, श्री प्रकाश सिंह व विकास बुधवार शामिल हैं। ये सभी शपथ ग्रहण करने की तिथि से कार्यभार ग्रहण करेंगे। नियुक्ति की अधिसूचना भारत सरकार के अपर सचिव राजिंदर कश्यप ने जारी किया है।