Allahabad High Court Bar Chunav: अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा की बढ़त बरकरार, 1000 वोटों की गिनती पूरी
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह से शुरू हुई। पहले 100 वोटों की गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा आगे चल रहे थे। अब 100 वोटों की गिनती पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा ही आगे चल रहे हैं।
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मतगणना आज शुक्रवार को हो रही है। हर पद के सौ-सौ मतपत्रों का बंडल बनाया गया है। लाइब्रेरी हाल में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासचिव पद के मतपत्रों की गिनती चल रही है। पं. कंदर्प नारायण मिश्र कमेटी हाल में संयुक्त सचिव प्रशासन (एडमिन) तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय (लाइब्रेरी) पद के मतपत्रों की गिनती शाम पांच बजे तक होगी। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 199 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 7549 वकीलों ने मतदान किया था।
वोटों की गिनती हो रही है
हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह शुरू हुई। पहले 100 वोटों की गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा आगे चल रहे थे। उन्हें राधाकांत 47 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर अशोक सिंह को 35 वोट मिला था। वहीं अब 1000 वोटों की गिनती पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा ही आगे चल रहे हैं।
1000 मतों की गणना होने तक प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार रही।
अध्यक्ष पद
नाम वोट
अशोक कुमार सिंह- 332
अतुल पांडेय- 16
एसी तिवारी- 42
आइके चतुर्वेदी- 134
राधाकांत ओझा- 410
महासचिव
नाम वोट
अखिलेश शर्मा- 183
अनुराधा सुंदरम- 48
संतोष मिश्र- 84
एसडी सिंह जादौन- 254
शशि प्रकाश सिंह- 34
विक्रांत पांडेय- 230
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
नाम वोट
अमित कुमार सिंह- 262
कमलेश तिवारी- 148
मनोज कुमार मिश्र- 271
राजेश्वर सिंह- 195