Move to Jagran APP

इलाहाबाद हाई कोर्ट के 26 अफसरों का प्रमोशन, संघ के महासचिव बने संयुक्त निबंधक; देखें पूरी लिस्ट...

इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने अपने 26 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक सत्येंद्र मिश्र व सुनील कुमार द्वितीय को निबंधक राजेश्वरी मनोरमा हरगोविंद दास रमेश कुमार सोनकर द्वितीय व बृजेश कुमार शुक्ल को उप निबंधक पद से संयुक्त निबंधक बनाया गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Fri, 07 May 2021 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 07 May 2021 06:21 PM (IST)
इलाहाबाद हाई कोर्ट के 26 अफसरों का प्रमोशन, संघ के महासचिव बने संयुक्त निबंधक; देखें पूरी लिस्ट...
इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने अपने 26 अधिकारियों को पदोन्नति दी है।

प्रयागराज, जेएनएन। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने अपने 26 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसके तहत उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल उप निबंधक पद से प्रोन्नत होकर संयुक्त निबंधक बन गए हैं। महानिबंधक आशीष गर्ग की अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नत अधिकारियों में संयुक्त निबंधक सत्येंद्र मिश्र व सुनील कुमार द्वितीय को निबंधक, राजेश्वरी मनोरमा, हरगोविंद दास, रमेश कुमार सोनकर द्वितीय व बृजेश कुमार शुक्ल को उप निबंधक पद से संयुक्त निबंधक बनाया गया है।

loksabha election banner

इसी तरह दिनेश श्रीवास्तव (लखनऊ), अरविंद श्रीवास्तव (लखनऊ), राजेश कुमार पांडेय, अशोक कुमार तृतीय, इंद्रकांत शुक्ल व आनंद पांडेय (लखनऊ) को सहायक निबंधक पद से उपनिबंधक, नगमा रिजवी (लखनऊ), अनिल कुमार कुशवाहा, रामनरेश मौर्य, जितेंद्र पांडेय, अरविंद कुमार कुशवाहा व मनोज कुमार को अनुभाग अधिकारी पद से सहायक निबंधक बनाया गया है। अजितेश कुमार, संदीप श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी (लखनऊ), विजय कुमार (लखनऊ), नम्रता शर्मा, लालमणि पटेल, आशीष सिंह (लखनऊ) व शिवानी अग्रवाल (लखनऊ) को समीक्षा अधिकारी पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है।

बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के नौ अधिकारियों को इससे पहले भी पदोन्नति दी गई है। जारी प्रमोशन लिस्ट के अनुसार श्रीश कुमार, संयुक्त निबंधक (लखनऊ) को निबंधक बनाया गया है। क्षमा श्रीवास्तव, जग लाल, उप निबंधक को संयुक्त निबंधक के रूप में पदोन्नत किया गया है। राकेश कुमार श्रीवास, प्रभात कुमार, सहायक निबंधक को उपनिबंधक के रूप में पदोन्नति दी गई है।

इसी प्रकार मीरा श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सैनी (लखनऊ), अनुभाग अधिकारी को सहायक निबंधक और शशांक भूषण (लखनऊ), धर्मेश राजन समीक्षा अधिकारी को अनुभाग अधिकारी बनाया गया है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, चयन समिति के चेयरमैन एवं संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुनीत कुमार, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और प्रभारी महानिबंधक वत्सल श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.