Move to Jagran APP

माघ मेले में इलाहाबाद मंडल चलाएगा 160 स्पेशल ट्रेनें Prayagraj News

मेले के दौरान कुल छह स्नान पर्व हैं। पहला स्नान पर्व 10 जनवरी और अंतिम 21 फरवरी को है। इलाहाबाद मंडल के अलावा वाराणसी और लखनऊ मंडल भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 08:55 PM (IST)
माघ मेले में इलाहाबाद मंडल चलाएगा 160 स्पेशल ट्रेनें Prayagraj News
माघ मेले में इलाहाबाद मंडल चलाएगा 160 स्पेशल ट्रेनें Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : माघ मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीआरएम इलाहाबाद ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्वों पर इलाहाबाद मंडल द्वारा कुल 160 मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई। इस बात पर भी सहमति बनी कि भीड़ अधिक होने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।प्रमुख स्नान पर्वों पर सिविल लाइंस साइड से इलाहाबाद जंक्शन पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

loksabha election banner

बैठक में स्टेशनों पर पेयजल की व्यवस्था, टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र, खान पान स्टाल, ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। मेले के दौरान कुल छह स्नान पर्व हैं। पहला स्नान पर्व 10 जनवरी और अंतिम 21 फरवरी को है। इलाहाबाद मंडल के अलावा वाराणसी और लखनऊ मंडल भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। सीसीटीवी कैमरे की मदद से इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद छिवकी, सूबेदारगंज, प्रयाग घाट, प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, झूंसी स्टेशन पर यात्रियों और श्रद्धालुओं के आवागमन पर पैनी नजर रखी जाएगी। बैठक में डीआरएम अरुण कुमार गुप्ता, एनामुल हक समेत मंडल के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कब कितनी ट्रेनें चलेंगी

स्नान पर्व          तिथि          इलाहाबाद जंक्शन  छिवकी-नैनी

पौष पूर्णिमा        10 जनवरी       15              05  

मकर संक्रांति      15 जनवरी       15              05

मौनी अमावस्या    24 जनवरी      30              10

बसंत पंचमी        30 जनवरी     25               10

माघी पूर्णिमा       09 फरवरी      18               07

महाशिवरात्रि       21 फरवरी      15               05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.