अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में Pratapgarh के अक्षत त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल जीतकर मनाया अपनी प्रतिभा का लोहा
दसवीं के छात्र अक्षत त्रिपाठी पुत्र अभय त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व मेधावी अक्षत ने गणित ओलंपियाड में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। छात्र की सफलता पर संजीव शुक्ला समेत लोगों ने खुशी जताई।
प्रयागराज, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में आइंस्टीन पब्लिक स्कूल धधुआ गाजन लालगंज के मेधावी छात्र अक्षत त्रिपाठी ने परचम लहराया है। छात्र की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी व्याप्त है। विद्यालय के दसवीं के छात्र अक्षत त्रिपाठी पुत्र अभय त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। इससे पूर्व मेधावी अक्षत ने गणित ओलंपियाड में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। छात्र की सफलता पर संजीव शुक्ला समेत लोगों ने खुशी जताई। संजीव ने कहा कि छात्रों के लिए गणित और विज्ञान सबसे कठिन प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है। अक्षत की सफलता से आइंस्टीन पब्लिक स्कूल ही नहीं बल्कि जिले का मान बढ़ा है।
बिना कोचिंग की तैयारी किए जेईई मेंस में आर्यन ने लहराया परचम
मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। लगन से काम करने वालों के सफलता कदम चूमती है। बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद से आर्यन मिश्र ने जेईई मेंस की परीक्षा पास कर क्षेत्र व परिवार के लोगों का नाम रोशन किया है। देवसरा क्षेत्र के मझिगवां डाही गांव निवासी बृजेश मिश्र के पुत्र आर्यन मिश्र की प्राथमिक शिक्षा, हाईस्कूल व इंटर प्रतापगढ़ के सेंट जेवियर स्कूल से हुई है। हाई स्कूल में उसने 88 फीसद और इंटरमीडिएट में 96 फीसद अंक प्राप्त किया था। आर्यन का सपना आइएएस बनने का है। ऐसे में आर्यन ने बिना किसी कोचिंग में पढ़ाई किए खुद की मेहनत से जेईई मेंस में ऑल इंडिया टेस्ट में सफलता हासिल की। बुधवार को परिणाम आने पर इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। दादा प्रेमचंद्र मिश्र पूर्व प्रधान, बड़े पिता राजेश मिश्र, चाचा संजय मिश्र, बृजेश मिश्र व माता प्रीति मिश्रा ने बेटे को शाबासी दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।