Move to Jagran APP

Prayagraj Municipal Corporation : पार्टी का वोट खिसकने से हारे अजय, निर्दल वोट खींच नहीं पाए अखिलेश Prayagraj News

पहले राउंड की गणना में सपा के उम्मीदवार अजय यादव छह वोट लेकर बाहर हो गए। उनका एक वोट अवैध हो गया। उनकी पार्टी के पांच वोट दूसरे उम्मीदवारों में बंट गए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 06:10 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:10 PM (IST)
Prayagraj Municipal Corporation :  पार्टी का वोट खिसकने से हारे अजय, निर्दल वोट खींच नहीं पाए अखिलेश Prayagraj News
Prayagraj Municipal Corporation : पार्टी का वोट खिसकने से हारे अजय, निर्दल वोट खींच नहीं पाए अखिलेश Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन।  नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में सपा के उम्मीदवार अजय यादव और भाजपा के उम्मीदवार अखिलेश सिंह का समीकरण बैठ नहीं पाया। अजय यादव सपा के 12 वोट होने के बावजूद पहले राउंड में रेस से बाहर हो गए। उन्हें छह वोट ही मिले। वहीं अखिलेश सिंह निर्दल और दूसरी पार्टी के वोट में सेंध नहीं लगा सके। उन्हें दूसरे राउंड में सात वोट मिले। कांग्र्रेस की अल्पना निषाद की नैया निर्दल पार्षदों ने पार लगा दी।

loksabha election banner

पहले ही राउंड में बाहर हो गए अजय यादव

चुनाव में सपा के उम्मीदवार अजय यादव और मो. आजम का जीतना लगभग तय माना जा रहा था, क्योंकि सपा के पास कुल 24 वोट थे। दोनों उम्मीदवार को 12-12 वोट पार्टी के मिलने की अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर शुक्रवार को ऐसा नहीं हो सका। पहले राउंड की गणना में सपा के उम्मीदवार अजय यादव छह वोट लेकर बाहर हो गए। उनका एक वोट अवैध हो गया। उनकी पार्टी के पांच वोट दूसरे उम्मीदवारों में बंट गए। दूसरे राउंड की गणना में भाजपा के सरदार अमरजीत सिंह 11 अपने  एक दूसरी वरीयता का वोट पाकर जीत गए। वहीं भाजपा के अखिलेश सिंह को पार्टी के आठ वोट मिले। एक वोट अवैध हो गया। वह निर्दल और दूसरी पार्टी के वोट अपनी तरफ खींचने में नाकाम हो गए। इसके साथ ही वह रेस से बाहर हो गए। कांग्रेस की अल्पना निषाद के पास पार्टी के कुल 11 वोट थे। उसमें से दो वोट अवैध हो गए। उनके पास पार्टी के नौ वोट ही रह गए। दूसरी वरीयता की सूची में उन्हें एक वोट मिला। निर्दल वोट पाकर वह जीत गईं।

अगले सप्ताह कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव

कार्यकारिणी समिति में भाजपा का वर्चस्व हो चुका है। अब कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। वह अगले हफ्ते होगा। भाजपा पार्षद सतेंद्र चोपड़ा को पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इसलिए उनका चुनाव जीतना तय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.