Move to Jagran APP

अयोध्या फैसले के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों का होगा चुनाव Prayagraj News

भाजपा महानगर गंगापार यमुनापार जिलाध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिले भर के सभी 60 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी। अयोध्‍या फैसले के बाद पोल होगा।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Mon, 04 Nov 2019 11:56 AM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 11:56 AM (IST)
अयोध्या फैसले के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों का होगा चुनाव Prayagraj News
अयोध्या फैसले के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों का होगा चुनाव Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों का चुनाव अब अयोध्या पर फैसला आने के बाद ही होगा। हालांकि, महानगर, यमुनापार और गंगापार के जिलाध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे जा रहे थे। जिलाध्यक्ष पद के लिए महानगर, गंगापार और यमुनापार में कई नेता दावा ठोक कर रहे हैैं।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष बनने को पार्टी में दो बार सक्रिय सदस्य होना जरूरी

जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी में दो बार के सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। इसके अलावा 40 से 55 वर्ष तक की आयु होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन में मंडल अध्यक्ष प्रस्तावक होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक महानगर में आठ, यमुनापार में पांच और गंगापार में छह लोग जिलाध्यक्ष पद के लिए दावा ठोक रहे हैैं। दूसरी ओर मंडल अध्यक्ष पद पर नामों की घोषणा सात नवंबर तक की जा सकती है। इन नामों पर अंतिम फैसला हो गया है। महानगर में 15, गंगापार में 25 और यमुनापार में 20 मंडल अध्यक्ष के पद हैैं।

बोले भाजपा महानगर अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी

महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि पिछली बार पार्टी में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन मंडल अध्यक्ष थे मगर इस बार इसे बदलकर हर विधानसभा क्षेत्र में पांच-पांच मंडल बना दिए गए। चुनाव अधिकारी विधायक डॉ. राधामोहन अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में दावेदारों से बायोडाटा मांगा गया है। महानगर अध्यक्ष के पास कई लोगों के बायोडाटा जमा हो चुके हैैं। संभावित प्रत्याशियों ने फोन कर इसकी जानकारी भी दे दिया है। वह जल्द ही दो दिन के लिए प्रयागराज आएंगे। सभी वरिष्ठ सदस्यों और सक्रिय सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उसी दौरान मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.