Move to Jagran APP

छठ महोत्सव के बाद प्रयागराज के स्‍नान घाट पर फैली गंदगी साफ करने के लिए चला अभियान

पूर्वांचल महासमिति के अध्यक्ष अरुण यादव की अगुवाई में संपन्न इस महोत्सव से फैली गंदगी को साफ करने के लिए महासमिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह घाट पर अभियान चलाया। कचरे को एकत्र कर गड्ढे में डाल दिया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:44 AM (IST)
छठ महोत्सव के बाद प्रयागराज के स्‍नान घाट पर फैली गंदगी साफ करने के लिए चला अभियान
गंगा तट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

प्रयागराज, जेएनएन। छठ महोत्सव के पश्चात पूर्वांचल महासमिति की ओर से रविवार को गंगा तट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया। घाट पर फैले फूल और पत्तों को साफ किया गया। इस दौरान एकत्र कूड़ा को गड्ढे खोदकर उसमें डाल दिया गया, जिसे बालू से पाट दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्नान कर छठ महोत्सव का समापन किया। 

loksabha election banner

अंचल पूर्वांचल महाशक्ति की ओर से पिछले दो हजार 2002 से घाट पर छठ महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष प्रशासन की ओर से सुविधा मिल जाने से पांच घाट पूजा के लिए बनाए गए थे। इससे पहले दो घाट पर ही पूजा संपन्न कराई जाती थी। हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं ने अस्तला सूर्य और उगते सूरज को  अर्घ्य देकर पर छठ महोत्सव का शनिवार को संपन्न किया था। 

इस दौरान पांचों घाट पर बड़ी मात्रा में फूलमाला, नारियल कपड़े आदि फैले हुए थे। पूर्वांचल महासमिति के अध्यक्ष अरुण यादव की अगुवाई में संपन्न इस महोत्सव से फैली गंदगी को साफ करने के लिए महासमिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह घाट पर अभियान चलाया। कचरे को एकत्र कर गड्ढे में डाल दिया। बाद में उसे बालू से पाट दिया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्नान किया। पूर्वांचल महा समिति के अध्यक्ष अरुण यादव ने छठ महोत्सव सकुशल संपन्न कराने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं और आम जनता को सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही अगले वर्ष और भी भव्यता से महोत्सव संपन्न कराने का आश्वासन दिया। 

इस दौरान संजय श्रीवास्तव, दयानंद पांडे, एसपी यादव, विजय तिवारी, विजय सिंह, धनेश सिंह, पप्पू सिंह, प्रमोद सिंह, बृजेश यादव, पवन यादव, सुनील दीक्षित, हरेंद्र सिंह सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा गंगा तट पर साफ सफाई करके स्वच्छ गंगा जल को अमृत समान करने का प्रयास किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.