Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक का आरोपित पुत्र फरार है, दुष्‍कर्म व मारपीट का उस पर दर्ज है केस

सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद का आरोपित पुत्र कवि अहमद ने मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने दोनों मोबाइल नंबरों को बंद कर लिया है। मोबाइल नंबर बंद होने से पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। वह अन्य नंबर से करीबियों के संपर्क में है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 11:58 AM (IST)
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक का आरोपित पुत्र फरार है, दुष्‍कर्म व मारपीट का उस पर दर्ज है केस
आरोपित कवि अहमद ने मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने दोनों मोबाइल नंबरों को बंद कर लिया है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सईद अहमद के पुत्र कवि अहमद की तलाश में प्रयागराज की सिविल लाइंस पुलिस जुटी हुई है। कवि अहमद पर एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उसकी तलाश में पुलिस ने उसके कई करीबियों से पूछताछ की है। उसके ठिकानों के बारे में भी जानकारी एकत्र की गई है, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपित कवि अहमद को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

loksabha election banner

मोबाइल नंबर बंद होने से नहीं ट्रेस हो पा रही लोकेशन

आरोपित कवि अहमद ने मुकदमा दर्ज होने के बाद अपने दोनों मोबाइल नंबरों को बंद कर लिया है। मोबाइल नंबर बंद होने से पुलिस को उसकी सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। हालांकि, पुलिस को पूरा संदेह है कि वह किसी अन्य नंबर से अपने कुछ करीबियों के संपर्क में है। ये लोग कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। साथ ही आरोपित कवि अहमद दो नंबरों के अलावा और कितने मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करता था, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

आरोपित की गिरफ्तारी न होने से पीडि़ता है भयभीत

कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कवि अहमद पर आरोप था कि वह उसे लखनऊ ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। इधर जब उसने उससे दूरी बना ली तो वह धमकाने लगा। दस दिन पहले सिविल लाइंस में अचानक वह उसे मिल गया और उसकी पिटाई की। जंजीर भी लूट ली। पुलिस ने युवती की तहरीर पर सिविल लाइंस में रहने वाले कवि अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, अभी तक उसकी गिरफ्तारी न होने से पीडि़ता भयभीत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.