Accident in UP Pratapgarh : अफरातफरी के बीच हुई रस्म अदायगी, बिना दुल्हन के ही लौटी बरात
Accident in UP Pratapgarh जो लोग रात में शादी की रश्म अदायगी में रुके थे। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे वे सभी भी वापस अपने घर चले गए। दुल्हन की विदाई ऐसे गमगीन माहौल में नहीं की गई।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनकर बरातियों व कन्या पक्ष के लोगों में अफरातफरी मच गई। सभी बराती वापस जाने लगे। वहीं दूल्हे के साथ कुछ लोगों ने रुक कर शादी की रस्म अदायगी कराई। हालांकि बिना दुल्हन की विदाई गमगीन माहौल में की गई।
जो लोग रात में शादी की रश्म अदायगी में रुके थे। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे वे सभी भी वापस अपने घर चले गए। दुल्हन की विदाई ऐसे गमगीन माहौल में नहीं की गई। झूरी प्रसाद की तीन लड़कियों व एक बेटे में सबसे छोटी बेटी क्रांति देवी की शादी में आए मेहमान भी इतने बड़े हादसे से सदमे में थे।
कुंडा में चौरा जिरगापुर गांव के संत लाल यादव के पुत्र सुनील की बरात नवाबगंज ( प्रतापगढ़) थाना क्षेत्र के शेख मोहम्मद पुर गांव के रहने वाले झूरीलाल यादव के यहां गई थी। वहीं बारात आने के बाद द्वार पूजा और जय माल की रस्म अदायगी हुई। उसके बाद कुछ लोग खा-पीकर वापस जाने लगे। इन्हीं लोगों में से कुछ दूल्हे के परिवार के सदस्य भी थे, जोकि बोलेरो से सवार होकर वापस घर जा रहे थे। वह लोग जैसे ही मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज इंदारा गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क के बगल खड़े ट्रक से बोलेरो अनियंत्रित होकर भिड़ गई। उसमें बैठे सभी 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।