Move to Jagran APP

ट्रेनों के एसी कोच खाली और स्लीपर में भारी भीड़, दिल्ली की ट्रेनों के टू-एस व स्लीपर में लंबी वेटिंग

दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों में एसी कोच में सीटें उपलब्ध हैं। जबकि स्लीपर व टू-एस में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी है। इसकी एक वजह प्रवासी कामगारों के एसी कोच को कम पसंद करना भी है। क्योंकि किराया स्लीपर की अपेक्षा अधिक होने से जेब ढिली करनी पड़ती है।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 01:26 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 01:26 PM (IST)
ट्रेनों के एसी कोच खाली और स्लीपर में भारी भीड़, दिल्ली की ट्रेनों के टू-एस व स्लीपर में लंबी वेटिंग
दिल्ली-मुंबई से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। गाडिय़ों के स्लीपर कोच में लंबी प्रतीक्षा सूची है।

प्रयागराज, जेएनएन। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनों में एसी कोच में सीटें उपलब्ध हैं। जबकि स्लीपर व टू-एस में रिजर्वेशन को लेकर मारामारी है। इसकी एक वजह प्रवासी कामगारों के एसी कोच को कम पसंद करना भी है। क्योंकि किराया स्लीपर की अपेक्षा अधिक होने से जेब ढिली करनी पड़ती है। इसलिए प्रवासी कामगार टू-एस व स्लीपर श्रेणी में सफर को प्राथमिकता देते हैं। 

loksabha election banner

प्रवासी कामगार टू-एस व स्लीपर श्रेणी में सफर को देते हैं प्राथमिकता 
दिल्ली-मुंबई से प्रवासियों के लौटने का सिलसिला जारी है। महानगरों से आने वाली गाडिय़ों के स्लीपर कोच में लंबी प्रतीक्षा सूची है। दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत के चेयर कार व इकोनॉमी क्लास में सीटें खाली हैं। इसके अलावा इलाहाबाद हमसफर, प्रयागराज एक्सप्रेस समेत नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल, हावड़ा राजधानी, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल आदि के थर्ड एसी, सेकेंड एसी व फर्स्ट एसी में सीटें उपलब्ध हैं। जबकि स्लीपर कोचों में सीटों के लिए मारामारी चल रही है। दिल्ली से आने वाली गाडिय़ों में प्रतीक्षा सूची है।


गाड़ी नंबर          नाम                 कोच श्रेणी                   सीटें उपलब्ध
02436           वंदेभारत                 सीसी           एक मई को 582, दो को 656 व चार मई को 859
                                       ईसी            एक मई को 071, दो को 069 व चार मई को 075

02418        प्रयागराज एक्सप्रेस             थर्ड एसी       दो मई को तीन (आरएसी), तीन को 25, चार मई को 37    
                                      सेकेंड एसी    एक मई को 63 , दो को 77, व तीन मई को 94
                                      फर्स्ट एसी      एक मई को 32, दो को 29, व तीन मई को 34

02276       प्रयागराज हमसफर             थर्ड एसी       एक मई को 477, दो को 572, व तीन मई को 615

02424    नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल          थर्ड एसी       एक मई को 09, दो को 12 व तीन मई को 25  
                                      सेकेंड एसी     एक मई को 16, दो को 08, व तीन मई को 17

 (नोट: ये आंकड़े आइआरसीटीसी एप के अनुसार)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.