एबीवीपी से अतेंद्र, सछास से उदय प्रकाश लड़ेंगे अध्यक्षी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनावी समर में एबीवीपी से अतेंद्र और सछास से उदय प्रकाश अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमाएंगे। एबीवीपी व सछास अपने-अपने पैनल से उम्मीदवारों की घोषणा की है।
जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चुनावी समर में पैनल के योद्धा दो-दो हाथ आजमाने के लिए मैदान में हैं। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व समाजवादी छात्र सभा (सछास) ने अपने पैनल से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। अखिल भारती विद्यार्थी परिषद से अतेंद्र सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है तो वहीं समाजवादी छात्रसभा से उदय प्रकाश यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति की नर्सरी ने कई चमकते सितारे दिए हैं। यही कारण है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव का खासा महत्व है। यहां से चुनाव जीतने वाले छात्रनेता की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती रही है। इस बार भी केंद्र और राज्य दोनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यही कारण है कि बीजेपी के छात्रसंगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर कैंपस में भगवा परचम लहराने का दबाव रहेगा तो समाजवादी पार्टी पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जैसे महत्वूपर्ण पदों को बचाने का। वर्ष 2017-18 में छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर भरत सिंह और प्रकाशन मंत्री के पद पर अवधेश कुमार पटेल विजयी हुए थे।
सत्र 2016-17 में एबीवीपी के पैनल से रोहित मिश्रा अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने में सफल रहे थे। एबीवीपी को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ये सफलता 30 वर्ष बाद मिली थी। यही कारण है कि इसको दोहराने का दबाव एबीवीपी पर सबसे ज्यादा रहेगा। 2015-2016 में समाजवादी छात्रसभा के समर्थन से ऋचा सिंह ने विजय हासिल की थी।
-------------
ये है पैनल :
समाजवादी छात्रसभा (इविवि)
-अध्यक्ष- उदय प्रकाश यादव।
-उपाध्यक्ष-मुनेश कुमार सरोज।
-महामंत्री-घोषणा बुधवार को।
-संयुक्त सचिव-सत्यम कुमार सिंह।
-सांस्कृतिक सचिव-शकील।
-कला संकाय प्रतिनिधि-रोहित चौरसिया।
-विज्ञान संकाय प्रतिनिधि-दीपक पांडेय।
-विधि संकाय प्रतिनिधि-अरविंद कुमार सिंह।
-कला संकाय पीजी शोध छात्र प्रतिनिधि-मुकेश जायसवाल।
--------
एबीवीपी पैनल (इविवि)
-अध्यक्ष अतेंद्र सिंह।
-उपाध्यक्ष-वीरेंद्र चौहान।
-महामंत्री-शिवम सिंह।
-संयुक्त मंत्री-चंदन गुप्ता।
-सांस्कृतिक सचिव-अमित आनंद पाल। एबीवीपी पैनल (सीएमपी)
-अध्यक्ष-आशुतोष तिवारी।
-उपाध्यक्ष अंकित तिवारी।
-महामंत्री-सुधीर सिंह पटेल।
-प्रकाशन मंत्री-आदेश मिश्रा। एबीवीपी पैनल (एडीसी)
-अध्यक्ष-विष्णुकांत मिश्र।
-उपाध्यक्ष-दिव्यांशु सिंह।
-संयुक्त सचिव-शिवानी मिश्रा।