जिला स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में अभ्युदय सिंह ने हनुमंत को हराया Prayagraj News
बालक वर्ग में अंडर-10 में अभ्युदय सिंह ने हनुमंत यादव को 6-2 से निवान यादव ने एकाक्ष चंद्रा को 6-3 से रिशांत जयसवाल ने किंजल को 6-1 से ऐरन मसीह ने अयान को 6-2 से पराजित किया।
प्रयागराज, जेएनएन। टेनिस डिवेलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आजाद पार्क में जिमखाना टेनिस अकादमी में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में पहले दिन शनिवार को अभ्युदय सिंह, रिशांत जायसवाल, यश पटेल और ऋषि यादव ने अपने-अपने वर्ग के मैच में जीत हासिल की।
यश पटेल, मानस, ऋषि और अभ्युदय विजयी
बालक वर्ग में अंडर-10 में अभ्युदय सिंह ने हनुमंत यादव को 6-2 से, निवान यादव ने एकाक्ष चंद्रा को 6-3 से, रिशांत जयसवाल ने किंजल को 6-1 से ऐरन मसीह ने अयान यादव को 6-2 से पराजित किया। अंडर-12 वर्ग में यश पटेल ने निवान यादव को 7-5 से, मानस मिश्रा ने किंजल को 6-0 से, ऋषि यादव ने रिशांत जायसवाल को 6-1 से, अभ्युदय सिंह ने अवनीश को 6-2 से हराया। अंडर-14 वर्ग में अंकित कुमार ने अभ्युदय को 6-4 से, पीयूष कुमार ने राजवंश चौहान को 6-1 से, ताहा समद ने अब्दुल्लाह युसूफ को 6-1 से, हर्ष सिंह ने मानस मिश्रा को 6-4 से पराजित किया।
पंकज, विवेक, ताहा समद और उज्जवल ने जीता मैच
अंडर-16 वर्ग में पंकज यादव ने अश्विन सिंह को 6-1 से, विवेक कुमार ने सिद्धार्थ गौतम को 6-4 से, ताहा समद ने प्रियांशु को 7-5 से उज्जवल वर्मा ने श्रेयांश को 6-3 से पराजित किया। इससे पहले विशिष्ट अतिथि अतुल गुप्ता (एडवोकेट) ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। प्रतियोगिता आयोजक सैफ इकबाल ने उनका स्वागत किया। प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज, खेलगांव पब्लिक स्कूल, अमिताभ बच्चन स्पोट्र्स काम्प्लेक्स, रेल गांव स्पोर्ट काम्पलेक्स, इलाहाबाद जिमखाना टेनिस अकादमी के खिलाड़ी प्रतिभाग ले रहे हैं।