Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अब प्रयागराज में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे, यह होगी तैयारी

प्रयागराज महिला शाखा की सभी आप कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि अपने आसपास के लोगों से जरूर मिलें और उनकी समस्याओं को भी उठाएं। पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता कोई भी प्रकरण सामाने आए तो उसका तुरंत वीडियो बनाएं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 08:49 AM (IST)
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अब प्रयागराज में अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे, यह होगी तैयारी
प्रयागराज में आप कार्यकर्ता अपनी गतिविधियां बढ़ाएंगे।

प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी ने अपनी सभी संबद्ध संस्थाओं को प्रयागराज जनपद में सक्रिय बनाने का फैसला किया है। यह भी रणनीति बनाई गई है कि संगठन का प्रत्येक सदस्य कुछ न कुछ नया सकारात्मक कार्य करें। इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर भी गतिविधि बढ़ाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं। इस पर अमल भी शुरू हो गया है।

loksabha election banner

प्रयागराज महिला शाखा की सभी कार्यकर्ताओं को भी निर्देश

इसी क्रम में आप प्रयागराज महिला शाखा की सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि अपने आसपास के लोगों से जरूर मिलें और उनकी समस्याओं को भी उठाएं। पार्टी की महिला शाखा की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता कोई भी प्रकरण सामाने आए तो उसका तुरंत वीडियो बनाएं। संबंधित प्लेटफार्म पर उसे समाधान के लिए भी ले जाएं। पार्टी के पदाधिकारियों को भी तुरंत जानकारी दें।

पीडि़तों की समस्या को वायरल करें

आप की महिला शाखा की अध्यक्ष ने कहा है कि कोई प्रकरण सामाने आए तो पीडि़त की आवाज में उसके मोबाइल नंबर के साथ पूरा वीडियो वायर कर दें। ऐसा होने पर वह सीधे अधिकारियों की नजर में प्रकरण पहुंचेगा। इससे जन आंदोलन खड़ा करने में भी मदद मिलेगी। इससे पीडि़त की मदद होगी। खास बात यह सब निश्शुल्क होगा। संगठन को भी मजबूती मिलेगी। हां जिसका वीडियो बनाएं उसकी अनुमति जरूर ले लें। यदि वह इनकार करें तो वीडियो न बनाए। जिससे विवाद की स्थिति न बनने पाए


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.