Move to Jagran APP

आम आदमी पार्टी : दीये वाली दीपावली मनाने का संदेश लेकर निकलेंगे आप कार्यकर्ता

आप महिला शाखा की अध्यक्ष पूनम सिंह ने नैनी क्षेत्र में कार्यकताओं को एकत्र कर कहा है कि दीपक में तेल भरकर दीये जलाएं। इससे पर्यावरण को भी कोई खतरा नहीं होगा। दियाली बनाने वालों की भी आय होगी। इससे गरीब वर्ग के लोगों की भी दीपावली बेहतर होगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Published: Sun, 08 Nov 2020 11:26 AM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2020 11:26 AM (IST)
आम आदमी पार्टी : दीये वाली दीपावली मनाने का संदेश लेकर निकलेंगे आप कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी के हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को गतिविधि बढ़ाने का निर्देश दिया है।

प्रयागराज, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को गतिविधि बढ़ाने का निर्देश दिया है। कहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएं। अभी सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे मिट्टी के दीये जलाने का संदेश दें। लोगों से आह्वान करें कि चीन की बनी झालरों को न तो बेचा जाए न सामान्य लोग उनका प्रयोग करें। 

loksabha election banner

महिला शाखा की अध्यक्ष पूनम सिंह ने नैनी क्षेत्र में कार्यकताओं को एकत्र कर कहा है कि दीपक में तेल भरकर दीये जलाएं। इससे पर्यावरण को भी कोई खतरा नहीं होगा। दियाली बनाने वालों की भी आय होगी। इससे गरीब वर्ग के लोगों की भी दीपावली बेहतर होगी। समाज के प्रत्येक वर्ग को खुशी बाटने का यह बेहतर अवसर है। हम सब को इसी तरह के प्रयास करने चाहिए। बाहर की ब्रांडेड कंपनियों के सामान प्रयोग करने से बचें जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा और उनके उत्पाद को भी पहचान मिलेगी। यही आत्मनिर्भर भारत का मंत्र है। यदि हम अपने आसपास की चीजों का बेहतर ढंग से प्रयोग करेंगे तो आगे भी उसके लिए बाजार मिलेगा। यह किसी व्यक्ति विशेष या समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए लाभप्रद होगा। 

शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का आह्वान

आप मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए शुभकामना संदेश भेजा है। कहा है कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से दीपावली मनाएं। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पर्यावरण को खतरा हो। यह भी आग्रह किया है कि समाज को समरस बनाने में भी सहयोग करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.