Move to Jagran APP

मायके से साथ आए युवक को अवैध रिश्ते के शक में पीटा तो प्रतापगढ़ की महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

तारा (40) अपने मायके चांदपुर गणेशपुर गई थी। वह शाम तक ससुराल लौट आई। उसके साथ मायके से अजय कुमार नाम का युवक भी आया था। वह जैसे ही घर में युवक के साथ अंदर गई वैसे ही विटाऊ देवी के बेटे साहिल ने चोर-चोर का शोर मचा दिया।

By Ankur TripathiEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 06:01 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 06:01 PM (IST)
मायके से साथ आए युवक को अवैध रिश्ते के शक में पीटा तो प्रतापगढ़ की महिला ने उठाया आत्मघाती कदम
पुलिस का कहना है कि युवक से महिला के अवैध रिश्ते के संदेह में यह घटना हो गई है।

प्रयागराज, जेएनएन। महिला को मायके से ससुराल पहुंचाने गए युवक पर शक होने पर बेटे ने शोर मचाया तो लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस भी आ गई। इसके बाद महिला ने दुखी होकर फंटे से लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि युवक से महिला के अवैध  रिश्ते के संदेह में यह घटना हो गई है। 

loksabha election banner


पुलिस के आने और पिटाई से शर्मशार हो गई थी वह

बाघराय थाना क्षेत्र के बेधन गोपालपुर मोतीराम का पुरवा गांव निवासी सूरज प्रसाद सरोज सहारनपुर में ईंट भटठे पर रहकर काम करता है। बुधवार को सूरज प्रसाद की पत्नी बिटाऊ देवी उर्फ तारा (40) अपने मायके चांदपुर गणेशपुर थाना नवाबगंज चली गई थी। वह शाम तक अपने ससुराल लौट आई। उसके साथ मायके से अजय कुमार नाम का युवक भी आया था। वह जैसे ही घर में युवक के साथ अंदर गई, वैसे ही विटाऊ देवी के बेटे साहिल ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। आसपास के लोग जुट गए। दरवाजा खुलने पर महिला के साथ अजय को देख लोगों का पारा चढ़ गया और दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। गांव में हंगामा बढ़ता देख किसी ने डॉयल 112 पर फोन कर दिया। पुलिस वहां पहुंची और अजय को हिरासत में ले लिया। अजय और खुद की पिटाई से आहत बिटाऊ देवी ने कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से फांसी पर लटक गई। बच्चों ने देखा तो आसपास के लोगों को बताया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। एसओ बाघराय अखिलेश कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे और  महिला के शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुर कंधई सरोज ने थाना बाघराय में यह तहरीर दी है कि उनकी बहू बिटाऊ देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी। एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक अजय मायके से महिला को पहुंचाने घर आया था।

युवक लटका फंदे से, हालत बनी है गंभीर

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहागपुर गांव में अज्ञात कारणों से एक युवक फंदे से  लटक गया। फौरन उतारकर अस्पताल ले जाने की वजह से उसकी जान बच गई।

गांव निवासी दीपक पांडेय (40) पुत्र शिवपाल पांडेय ने गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने कमरे का दरवाजा बंदकर लिया और रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। जैसे ही इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई तो स्वजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। उसे आनन फानन सीएचसी, सांगीपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.