आजादी के उत्सव के साक्षी बनेंगे संगम नगरी के भी 75 अमृत सरोवर
आजादी के उत्सव के साक्षी बनेंगे संगम नगरी के भी 75 अमृत सरोवर
आजादी के उत्सव के साक्षी बनेंगे संगम नगरी के भी 75 अमृत सरोवर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज : आजादी के अमृत महोत्सव पर जिले के 75 अमृत सरोवर साक्षी बनेंगे। इन सरोवरों को तैयार करने की जिम्मेदारी अपने अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और नगर निगम की होगी। केंद्र सरकार की ओर से 83 व राज्य सरकार की ओर से 100 जलस्रोत की सूची भेजी गई है। इनमें से ही चयन होना है। ये सरोवर 10 अगस्त तक हर हाल में तैयार किए जाने हैं। इन तालाबों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहरण के साथ आजादी का जश्न मनाया जाएगा। तालाब 10 हजार क्यूबिक मीटर पानी होगा। यह आने वाले समय में जल की कमी से लड़ने की तैयारी भी होगी। स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानी के जन्म स्थान वाले क्षेत्र को वरीयता मिलेगी और इनके परिवार के सदस्य ही तालाब का उद्घाटन व ध्वजारोहण करेंगे। यह गांव के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे।
आजादी के 75 वें साल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें देश जिन संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है, उनमें जल संरक्षण भी एक है। यह सरोवर ऐसे होंगे जिनमें बाहर से गंदा पानी न आ सकें। 35 तालाब चिह्नित हो गए हैं। इसमें सैदाबाद, सेमरी का पूरा ब्लाक कौंधियारा, ग्राम पंचायत कबरा ब्लाक करछना, ग्राम पंचायत पथरा ब्लाक मेजा में कार्य शुरू हो गया है। सरोवरों को बनाने में राज्य वित्त ग्रामीण के अलावा मनरेगा बजट का इस्तेमाल होगा। अमृत सरोवर पर सौंदर्यीकरण के साथ पथ वे, पौधारोपण, ध्वजारोहण स्थल भी बनेगा। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी ने बतया कि अमृत सरोवर से संबंधित जिओ आया है। सरोवरों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमृत सरोवर 10 अगस्त से पहले बन जाएंगे। ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व नगर निगम अलग-अलग संख्या में इन्हें बनाएगा।
,