रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय का यह है सत्र 2020-21 में अवकाश का कैलेंडर, दो साल में होंगे 60 अवकाश
प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में अवकाश का कैलेंडर जारी हो चुका है। इसके तहत सत्र 2020-21 में दो वर्ष में 60 अवकाश यहां के कर्मचारियों और शिक्षकों को मिल सकेेगा। रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय ने कैलेंडर को जारी किया है।
प्रयागराज, जेएनएन। प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2020-21 के अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक कुल 60 अवकाश शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेंगे। कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने भी इस कैलेंडर को मंजूरी दे दी है।
वर्ष 2020 में मिलने वाले अवकाश
वर्ष 2020 में एक जनवरी को नए वर्ष का अवकाश मिल चुका है। अब 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस, 15 फरवरी को वसंत पंचमी, 19 फरवरी को हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 27 फरवरी को संत रविदास की जयंती पर अवकाश रहेगा। 29 मार्च को शबे बारात, 30 मार्च को होली, तीन अप्रैल को ईस्टर सैटरडे, पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप एवं महाराज निषाद राज गुप्त जयंती, 13 अप्रैल को चेटी चंद और 17 अप्रैल को चंद्रशेखर जयंती पर अवकाश रहेगा।
इन अवकाशों पर भी डालें एक नजर
इसके बाद सात मई को जमात-उल-विदा यानी रमजान का अंतिम शुक्रवार, नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती, 14 मई को परशुराम जयंती, 15 मई को ईद-उल-फितर और 22 जुलाई को बकरीद का अवकाश रहेगा। 21 अगस्त को मोहर्रम, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 19 सितंबर को अनंत चर्तुदशी और 23 को चेहल्लुम पर अवकाश रहेगा। सात अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती, 13 अक्टूबर को दशहरा, 20 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिीकी जयंती, 31 अक्टृूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती, तीन नवंबर को नरक चतुर्दशी, 10 नवंबर को छठ, 16 नवंबर को वीरांगना ऊदा देवी, 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस और 24 को क्रिसमस पर अवकाश रहेगा।
वर्ष 2021 में मिलने वाले अवकाश
14 जनवरी को मकर संक्रांति, 20 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 11 फरवरी को मौनी अमावस्या, 15 फरवरी को वसंत पंचमी, 26 फरवरी को मो. हजरत अली का जन्मदिन, 11 मार्च को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। 28 मार्च को होलिका दहन व 29 मार्च को होली का अवकाश रहेगा। दो अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस, 21 अप्रैल को रामनवमी, 14 मई को ईद-उल-फितर, 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 21 जुलाई को बकरीद फिर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश रहेगा। 19 अगस्त को मोहर्रम, 22 अगस्त को रक्षाबंधन, 30 अगस्त को जन्माष्टमी, दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 14-15 अक्टूबर को दशहरा का अवकाश रहेगा। इसके अलावा 19 अक्टूबर को बरावफात, चार नवंबर को दीपावली, पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा, छह नवंबर को भैया दूज, 19 नवंबर को गुरु नानक जयंती, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस और 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर अवकाश रहेगा।